ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

विधानसभा में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का अंतिम सत्र, प्रशांत किशोर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा..चुनाव के बाद अब वो CM नहीं बनने वाले

सीवान में जनसभा के दौरान प्रशांत किशोर ने उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं होने पर NDA और राज्यसभा छोड़ने की सलाह दी। साथ ही कहा कि मौजूदा विधानसभा सत्र नीतीश कुमार का आखिरी सत्र है।

Bihar
PK की भविष्यवाणी
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: सीवान में बिहार बदलाव यात्रा के दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। कहा है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का यह अंतिम सत्र है। चुनाव के बाद वो मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले हैं। वही प्रशांत किशोर ने उपेन्द्र कुशवाहा पर भी तंज कसा कहा कि अगर उपेन्द्र कुशवाहा को नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है तो NDA में क्यों बने हुए हैं, NDA और राज्यसभा छोड़ दें।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज सीवान में बिहार बदलाव जनसभा करने पहुंचे। रघुनाथपुर में जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जदयू में आने के मुद्दे को लेकर एनडीए नेता उपेंद्र कुशवाहा पर तंज किया। साथ ही उन्होंने मौजूदा विधानसभा सत्र को नीतीश कुमार का आखिरी सत्र बताते हुए मुख्यमंत्री को भी घेरा।

प्रशांत किशोर ने उपेंद्र कुशवाहा के बयान कि निशांत कुमार जदयू का नेतृत्व करें, पर तंज किया। कहा कि इसका मतलब उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। अगर ऐसा है तो वो क्यों एनडीए में बने हुए हैं। एनडीए छोड़ दें। नीतीश कुमार के सहयोग से ही वो राज्यसभा सांसद बने हैं। राज्यसभा का पद भी छोड़ दें और नीतीश कुमार से अलग हो जाएं। नीतीश कुमार के सहयोग से राज्यसभा में भी रहिएगा, मंत्री पद भी चाहिए और उनकी शिकायत भी करियेगा, यह तो संभव नहीं है।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि मौजूदा विधानसभा सत्र उनका आखिरी सत्र होनेवाला है। नीतीश कुमार अपने लंबे राजनीतिक करियर में इस बार आखिरी बार सदन के नेता के तौर पर विधानसभा में जाएंगे। इसके बाद नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का खात्मा हो जाएगा। जानता अब उन्हें आगे काम करने का अवसर नहीं देने वाली है।