ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पियक्कड़ों ने की दारोगा और सिपाहियों की धुनाई, लड़ाई छुड़वाना पड़ गया महंगा

SUPAUL : सुपौल में पुलिस का रूतबा अब कम हो गया है। तभी तो झगड़ा छुड़वाने गयी पुलिस खुद ही पिट गयी। पुलिस तो पिटी ही उसकी भद्द भी पिट गयी। आनन-फानन में पुलिस ने कार्रवाई करते ह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल में पुलिस का रूतबा अब कम हो गया है। तभी तो झगड़ा छुड़वाने गयी पुलिस खुद ही पिट गयी। पुलिस तो पिटी ही उसकी भद्द भी पिट गयी। आनन-फानन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीटने की घटना को अंजाम देने वाले चार युवकों को धर दबोचा है।


किसनपुर में दो पक्षो में हो रही  मार-पीट को छुड़वाने पहुंची पुलिस की शराब के नशे में धुत बदमाशों ने पिटाई कर दी। पुलिस पर हुए इस हमले में सब इंसपेक्टर लाल जी प्रसाद सहित 3 जवानों को चोंटे आयी है। दरअसल सरायगढ़-भपटियाही प्रखण्ड प्रमुख की गाड़ी से जा रहे संतोष यादव और किसनपुर बाजार में राहुल यादव और जयप्रकाश चौधरी के साथ गाड़ी साईड करने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनो के बीच सड़क पर ही मारपीट होने लगी। इस बीच वही कुछ ही दूरी पर किसनपुर पुलिस के जवान गश्ती कर रहे थे। मारपीट होता देख जब पुलिसकर्मियों ने दोनों को छुड़ाना चाहा तो पुलिस पर ही बदमाशों ने हमला बोल दिया।


एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 युवकों को अरेस्ट कर लिया, जिसमें 3 के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता