ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

पिता ने गोली मारकर की बेटे की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

SARAN : सारण जिले से एक खबर सामने आई है, जहां गुरुवार की देर रात एक पिता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी. घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके प

पिता ने गोली मारकर की बेटे की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : सारण जिले से एक खबर सामने आई है, जहां गुरुवार की देर रात एक पिता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी. घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से देसी कट्टा, तीन गोलियां और एक खोखा भी बरामद हुआ है. 


जानकारी के मुताबिक, सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र के अफौर गांव निवासी बनारस सह उर्फ नागेंद्र साह और उनके बेटे सोनू कुमार में गुरुवार की देर रात अचानक कहासुनी होने लगी. जिसके बाद मामला बढ़ गया और पिता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी. घटना में बेटे की मौत हो गई. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है.


घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि नागेंद्र शाह का अपनी पत्नी के साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इसको लेकर थाने में मुकदमा भी कराया गया था, हालांकि कुछ महीने पहले दोनों के बीच सुलह हो गया था. इसी बात को लेकर रात में नगेंद्र साह और उनकी पत्नी के बीच विवाद हो रहा था. तभी सोनू अपनी मां के पक्ष में पिता से विवाद करने लगा, जिसके बाद पिता ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है. 

टैग्स