ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला

Pink Bus: पटना के बाद बिहार के इन दो जिलों में पिंक बस सेवा का रूट तय, परमिट की प्रक्रिया हुई शुरू

Pink Bus: राजधानी पटना के बाद अब बिहार को अन्य जिलों में भी पिंक बस सेवा की शुरूआत की जा रही है. इसके तहत मुजफ्फरपुर और दरभंगा में इसको लेकर रूट तय कर दिया गया है.

Pink Bus
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pink Bus: महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा मुजफ्फरपुर और दरभंगा जिले में पिंक बस सेवा शुरू की जा रही है। इसके तहत मुजफ्फरपुर में पिंक बसों के रूट तय कर दिए गए हैं और साथ ही परमिट की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। शीघ्र ही इन बसों के लिए किराया भी निर्धारित किया जाएगा।


पिंक बसों में महिलाओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर कई आधुनिक इंतजाम किए गए हैं। हर बस में 22 सीटें होंगी, और हर सीट पर GPS ट्रैकिंग सिस्टम और पैनिक बटन की व्यवस्था होगी, जिससे आपात स्थिति में महिलाएं तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगी। साथ ही, बसों में CCTV कैमरे और फर्स्ट एड बॉक्स की भी सुविधा होगी। मोबाइल चार्जिंग पॉइंट भी हर सीट के पास दिया गया है। मुजफ्फरपुर से चकिया, पिपराही, केसरिया और पहसौली रूट पर इन बसों का संचालन किया जाएगा।


वहीं दरभंगा शहर को भी दो पिंक बसें दी गई हैं, जिन्हें दरभंगा डिपो को सौंपा जा चुका है। अब केवल इनके उद्घाटन का इंतजार है। प्रतिष्ठान अधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि फिलहाल इन बसों के रूट और किराया तय नहीं किया गया है, लेकिन एक बस दिल्ली मोड़ से लहेरियासराय बस स्टैंड तक चलेगी। 40 सीटों वाली इस बस में महिला कंडक्टर की तैनाती भी की जाएगी, जिससे महिलाओं को अतिरिक्त सहूलियत और सुरक्षा मिलेगी।


दरभंगा को 24 डीजल बसें भी प्रदान की गई हैं। अब इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार है, जो एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी। इन बसों को सहरसा, मधुबनी, जयनगर, खुटौना, निर्मली होते हुए नेपाल सीमा तक संचालित करने की योजना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता