ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

यौन शोषण की शिकार हुई पीड़िता से मिले पप्पू यादव, सरकार को लिया घेरे में

MADHEPURA: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव रविवार को मधेपुरा के मुरलीगंज पहुंचकर नाबालिग यौन शोषण पीड़िता से मुलाकात की। घटना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने पीड़ि

यौन शोषण की शिकार हुई पीड़िता से मिले पप्पू यादव, सरकार को लिया घेरे में
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव रविवार को मधेपुरा के मुरलीगंज पहुंचकर नाबालिग यौन शोषण पीड़िता से मुलाकात की। घटना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी पर पहले भी इस तरह के घटना का आरोप लगा लेकिन मामले को रफा दफा कर दिया गया। लेकिन आज पीड़िता ने अपनी आवाज बुलंद की है और अब इसे न्याय मिलकर रहेगा। इसे निश्चित न्याय मिलना चाहिए। 


इस दौरान पप्पू यादव का आक्रोश चरम पर था। उन्होंने मामले को दबाने वालों से सवाल किया कि क्या वे अपनी बहन बेटी को ऐसे लोगों के सामने परोस सकते हैं ? इतना ही नहीं, उन्होंने प्रशासन पर भी कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि प्रशासन को महिलाओं की इज्जत की सुरक्षा, पीड़ितों के न्याय से कोई मतलब नहीं है। वह बालू माफिया, शराब माफिया, भू- माफिया के बचाव में लगे रहते हैं।


पप्पू यादव ने जिला प्रशासन से आरोपी अंशु भगत को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने उन नेताओं पर भी कारवाई की मांग की है, जो अपराधी को संरक्षण देने में संलिप्त हैं। इसके अलावा उन्होंने सरकार से पीड़िता को 20 लाख रुपया का मुआवजा भी देने की मांग की है।


गौरतलब है, मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड 9 के रहने वाले अंशु भगत पर आरोप लगा है कि उसने एक नाबालिक से शादी की बात कहकर यौन शोषण किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। मामला दर्ज कराए 5 दिन बीत गए, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। अब पप्पू यादव ने इस मामले को लेकर अपनी आवाज उठाई है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

टैग्स