ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

फुलवारीशरीफ आतंकी मॉड्यूल: पटना HC ने NIA को दिया बड़ा निर्देश , कहा ... तीन सप्ताह में दायर करें चार्जशीट

PATNA : फुलवारीशरीफ आतंकी माड्यूल के मुख्य आरोपी नुरुद्दीन जंगी उर्फ एडवोकेट नुरुद्दीन जंगी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने राष

फुलवारीशरीफ आतंकी मॉड्यूल: पटना HC ने NIA को दिया बड़ा निर्देश , कहा ... तीन सप्ताह में दायर करें चार्जशीट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : फुलवारीशरीफ आतंकी माड्यूल के मुख्य आरोपी नुरुद्दीन जंगी उर्फ एडवोकेट नुरुद्दीन जंगी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को तीन सप्ताह के भीतर चार्ज शीट के साथ अपना जवाब दायर करने को कहा है। 


पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश आशुतोष कुमार एवं न्यायाधीश आलोक कुमार पांडेय की खंडपीठ ने नुरुद्दीन की आपराधिक अपील याचिका पर सुनवाई की। इससे पहले एनआईए की विशेष अदालत ने जंगी को फुलवारी कांड की साजिश के पीछे कानूनी मास्टरमाइंड मानते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था। 


जिसके बाद जंगी ने एनआईए के इस फैसले को लेकर पटना की विशेष अदालत के समक्ष जून 2023 में अपनी जमानत दायर की थी। हालांकि, यह याचिका खारिज हो गई थी। इसके बाद जंगी ने एनआईए के आदेश के खिलाफ पटना हाईकोर्ट के समक्ष अपील की है। 


इस मामले में नुरुद्दीन जंगी के वकील कुंदन कुमार ओझा ने अदालत के समक्ष अपील करने में 50 दिन की देरी माफ करने की प्रार्थना की थी , जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने एनआईए के अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह से तीन सप्ताह के भीतर अपना जवाब दायर करने के लिए कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई चार अक्‍टूबर को होगी।


आपको बताते चलें कि, आरोपी जंगी को जुलाई 2022 में यूपी एटीएस की मदद से लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था, उसके बाद उसे पटना की एनआईए अदालत में पेश किया गया। फिलहाल वह पटना जेल में बंद है।