ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

Bihar News: तेज रफ्तार वैन ने सड़क पार कर रहे शख्स को उड़ाया, मौत से नाराज लोगों ने किया भारी बवाल

Bihar News: बिहार के मुंगेर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक शख्स की जान चली गई. घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और खूब हंगामा मचाया.

Bihar News
सड़क हादसे में मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर में तेज रफ्तार वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सफियाबाद थाना क्षेत्र के सिंघीया इंग्लिश गांव के पास हुई।


बताया जा रहा है कि विनोद यादव, सुबह शौच के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH-80 को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही सफियासराय और हेमजापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटवाया। फिर शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता