ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बिहार : पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान तो सदमे में पति ने खुद को मार ली गोली

KAIMUR : बड़ी खबर कैमूर से है, जहां आपसी विवाद में पहले पत्नी ने जहर खा कर जान दे दी तो उसके बाद सदमे में पति ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. मामला अधौरा थाना

बिहार  : पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान तो सदमे में पति ने खुद को मार ली गोली
Anamika
2 मिनट

KAIMUR : बड़ी खबर कैमूर से है, जहां आपसी विवाद में पहले पत्नी ने जहर खा कर जान दे दी तो उसके बाद सदमे में पति ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. 

मामला अधौरा थाना के बड़पा गांव की है. जहां पति-पत्नी की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक के परिजनों ने बताया जाता है कि मुन्ना  और अनिता में छोटी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. जिसके बाद अनिता ने जहर खाकर जान दे दी.  पत्नी की मौत के बाद मुन्ना चुप था, कुछ देर बाद वह कमरे में गया और फिर घर में बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पह ही उसकी भी मौत हो गई. 

घरवालों ने बताया कि दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया है . वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है. गांव में पति-पत्नी की मौत के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है. 

कैमूर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि आरती देवी ने पारिवारिक विवाद में जहर खा कर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उसके पति मुन्ना सिंह ने गोली मारकरअपने आप को खत्म कर लिया. लड़की के मायके वाले की तरफ से किसी भी प्रकार का थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया है फिर भी पुलिस यूडी केस करके अनुसंधान कर रही है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता