ब्रेकिंग
सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦Bihar Politics : नीरज के नामांकन से ठीक पहले ललन बाबू से मिलने पहुंचे नीतीश, 20 मिनट बंद कमरे में हुई बात-चीत ; अनंत-नीरज विवाद पर निकलेगा रास्ता?✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा

पटना में अचानक बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

पटना में अचानक मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग ने 10 जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बिहार न्यूज
मौसम विभाग का अलर्ट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में मौसम का मिजाज आज फिर अचानक बदल गया है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पटना का मौसम सुहाना हो गया है। शाम के 4 बजे ही पटना में अंधेरा छा गया है। लोग दिन में भी लाइट जलाकर गाड़ियां चला रहे हैं। मौसम विभाग ने पटना सहित दस जिलों में अलर्ट जारी किया है। कहा है कि दो-तीन घंटे में इन जिलों में तेज आंधी बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी तरह की घटना ना घटे इसलिए सतर्क और सावधान रहे। 


पटना, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण,शिवहर, सारण और सीतामढ़ी जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में तीव्र दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और वर्षा के साथ तेज हवा जिसकी गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे होने की प्रबल संभावना है। इन जिलों में आंधी और बारिश को लेकर रेट अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए आग्रह किया है कि वो सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाएं एवं मौसम सामान्य होने तक प्रतीक्षा करें। 

पटना में अचानक बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्टपटना में अचानक बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

टैग्स