ब्रेकिंग
गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦Bihar Politics : "Ignorance is best remedy" नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- नीतीश कुमार से खुद को मनवाने की बात करना सबसे बड़ा अपराध

लापरवाही बनी जानलेवा: क्षतिग्रस्त पुल पार करने के दौरान पानी में गिरी कार, बाल-बाल बचे गाड़ी पर सवार लोग

Bihar News: बेतिया के बैरिया में टूटे पुल को पार करने के दौरान एक Hyundai i10 कार पानी में जा गिरी। कार सवार बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और प्रकाश व्यवस्था की मांग की।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेतिया के बैरिया प्रखंड के बगही बघम्बरपुर पंचायत स्थित निमुईया कुंड के समीप टूटे पुल के कारण रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। पुजहां-पटजिरवा-बेतिया मुख्य मार्ग पर टूटे पुल के हिस्से को पार करने के दौरान हुंडई i10 कार उसमें जा गिरी। कार में नवलपुर निवासी लालू कुमार शर्मा सवार थे, जो नवलपुर से बेतिया जा रहे थे। हादसे में वे बाल-बाल बच गए। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर BR01AX0590 है।



स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल टूटने के बाद से ही इस मार्ग पर हादसे का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद दुर्घटना संभावित स्थल पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही रात में वाहन चालकों को दूर से टूटे मार्ग की जानकारी देने के लिए रेडियम लाइट या बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।



ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में बाहर से आने वाले वाहन चालकों को सड़क टूटने की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब पुल का हिस्सा पहले से टूटा हुआ है तो दुर्घटना रोकने के लिए मौके पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई।



सोमवार सुबह प्रशासन की मौजूदगी में दुर्घटनाग्रस्त कार को मौके से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और रात में दिखाई देने वाली प्रकाश व्यवस्था कराने के साथ जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता