ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

PUSU Elections: PU छात्र संघ चुनाव में वोटों की गिनती जारी, 37.84% हुआ मतदान

पीयू छात्र संघ चुनाव में कुल 37.84% मतदान हुआ। कुल 7557 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा 53% पटना वीमेंस कॉलेज और 50 फीसदी पटना लॉ कॉलेज में वोट पड़े।

बिहार न्यूज
छात्र संघ चुनाव संपन्न
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव संपन्न हो गया। शनिवार 28 फरवरी को हुए वोटिंग में 37.84% मतदान दर्ज किया गया। मतदान खत्म होने के बाद आज ही शाम 5 बजे से मतगणना शुरू किया गया। पहले राउंड की गिनती में एनएसयूआई के शशांक शेखर बढ़त बनाए हुए हैं।  


पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। हालांकि कुछ स्थानों पर हंगामे और फायरिंग की घटनाओं ने पूरे माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। शनिवार को हुई वोटिंग में कुल 37.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में एनएसयूआई के शशांक शेखर बढ़त बनाए हुए हैं।


मतदान के दौरान पटना साइंस कॉलेज परिसर में बुलेट बाइक सवार युवकों द्वारा दो राउंड फायरिंग की गई। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। प्रारंभिक आशंका है कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई।


वहीं, अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी रिंकल यादव ने बैलेट पेपर में नाम गलत छपने को लेकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि प्रचार “रिंकल यादव” नाम से किया गया, लेकिन बैलेट पेपर में “रिंकल कुमार” छापा गया। इस विरोध के दौरान कुछ स्थानों पर बैलेट पेपर फाड़े गए, जिससे पटना कॉलेज में लगभग 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बैलेट पेपर पर पेन से नाम में सुधार किया।


मतदान सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:30 बजे तक चला। विभिन्न कॉलेजों में मतदान प्रतिशत अलग-अलग रहा। सबसे अधिक मतदान पटना वीमेंस कॉलेज और पटना लॉ कॉलेज में दर्ज किया गया। देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

टैग्स