ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

पटना में ट्रैफिक पुलिस का कारनामा: हेलमेट नहीं पहनने पर कार ड्राइवर का काट दिया चालान, जुर्माना का मैसेज देख हर कोई हैरान

PATNA: राजधानी में ट्रैफिक सिग्नल और अन्य इलाकों में कैमर लगाए जाने के बाद से अजब-गजब मामले सामने आ रहे हैं। पटना की ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट लगाकर कार नहीं चलाने पर एक कार मालिक का

पटना में ट्रैफिक पुलिस का कारनामा: हेलमेट नहीं पहनने पर कार ड्राइवर का काट दिया चालान, जुर्माना का मैसेज देख हर कोई हैरान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी में ट्रैफिक सिग्नल और अन्य इलाकों में कैमर लगाए जाने के बाद से अजब-गजब मामले सामने आ रहे हैं। पटना की ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट लगाकर कार नहीं चलाने पर एक कार मालिक का चालान काट दिया है। 


कार मालिक के मोबाइल पर एक हजार रुपए जुर्माना का मैसेज भेजा गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। कार मालिक ने मैसेज आने के बाद शिकायत दर्ज कराई है हालांकि इसे अभी तक सुधारा नहीं गया है, जिसके कारण कार मालिक परेशान हैं।


पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर के रहनेवाले गौरव कुमार के मोबाइल पर बीते 31 अगस्त को ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक मैसेज भेजा गया था। जिसमें हेमलेट नहीं पहनने पर एक हजार का जुर्माना लगाए जाने की बात लिखी थी। 


गौरव कुमार को मैसेज के साथ जो तस्वीर भेजी गई है, उसमें बाइक पर सवार युवक और युवती की तस्वीर है। जिसमें युवक ने तो हेलमेट पहन रखा है लेकिन युवती ने हेलमेट नहीं पहना है। गाड़ी का नंबर BR01EV/2598 है जबकि जिस कार मालिक को जर्माने का मैसेज भेजा है उनकी कार का नंबर BR01FV/2598 है। मामूली अंतर के कारण ट्रैफिक पुलिस से यह गलती हो गई है।