ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

बड़ी बहन से हुआ था किन्नरों का झगड़ा, बाइक सवार दो युवकों ने छोटी बहन को मारी गोली

घायल काजल का कहना है कि उसकी बड़ी बहन का झगड़ा किन्नरों के साथ हुआ था। जिसके बाद दो लड़का दीदी को गोली मारने आया था, लेकिन घर के बाहर हम खड़े थे तो हमको गोली मार दी। किन्नरों ने दीदी से कहा कि तुम किन्नर का काम क्यों करती हो?

bihar
NMCH में चल रहा इलाज
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: किन्नरों के बीच हुए आपसी विवाद में एक युवती को गोली लग गयी है। गोली हाथ में लगी है और हाथ फ्रैक्चर हो गया है। घायल युवती को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


घटना पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित शिक्षक कॉलोनी की है। जहां किन्नरों के बीच हुए आपसी विवाद में दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बड़ी बहन को मारने आए बाइक सवार युवकों ने उसकी छोटी बहन को हाथ में गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। जिस महिला से किन्नरों का झगड़ा हुआ था उसकी बहन को हाथ में गोली लग गयी जिससे वो घायल हो गई। वही हाथ भी फ्रैक्चर कर गया। घायल युवती को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


घायल युवती की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है। उसके बाएं हाथ में गोली लगा हुआ है और हाथ फ्रैक्चर हो गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। 


वही घायल युवती काजल ने बताया कि किन्नरों का बड़ी बहन से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दो लड़का बाइक से दीदी को गोली मारने आया था, लेकिन घर के बाहर हम खड़े थे तो हमको गोली मार दी। काजल ने बताया कि उसकी दीदी भी वही काम करती है जो किन्नर करते हैं। जब दीदी के साथ झगड़ा हुआ तब सभी किन्नर दीदी से यह कह रहे थे कि तुम किन्नर का काम क्यों करती हो? दीदी से वो लोग इसी बात से खफा थे, और दीदी को वो लोग रास्ते से हटाना चाहते थे। काजल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक दीदी का बाबू हुआ था तब किन्नर उनसे पैसा मांगने आई थी, जबकि वो लोग किन्नर नहीं थी। काजल ने बताया कि जिन दो लोगों ने गोली मारी है, उसको हम पहचानते नहीं है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 



पटना से सूरज की रिपोर्ट