ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम

पटना SSP की कार्रवाई, दलाल के साथ सांठगांठ के आरोप में बिहटा थानेदार सस्पेंड, ये होंगे नए थानेदार

PATNA : बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार काफी सतर्क है। कहीं से भी हल्की सी भी सुचना मिलने पर लगातार छापेमारी कर भ्रष्टाचार में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया जा रहा है

पटना SSP की कार्रवाई, दलाल के साथ सांठगांठ के आरोप में बिहटा थानेदार सस्पेंड, ये होंगे नए थानेदार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार काफी सतर्क है।  कहीं से भी हल्की सी भी सुचना मिलने पर लगातार छापेमारी कर भ्रष्टाचार में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके आलावा यदि कोई सरकारी कर्मी की संलिप्तता मिलती है उसे तुरंत सस्पेंड भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा से निकल कर सामने आ रही है। 


बताया जा रहा है कि, बिहटा थाना इलाके के थानेदार एक जमीन का दलाली में लगातार पिछले कुछ दिनों से संलिप्त रहते थे। जिसकी भनक बाईट रात पटना पुलिस के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों को लगी। जिसके बाद उन्होंने इसको लेकर जांच का आदेश दिया। इसके उपरांत जांच में जो बात निकल कर सामने आई उसके मुताबिक़ बिहटा थाने में एक जमीन का दलाल का लगातार आने- जाने लगा था और यहां आने वाले फरियादों से काम करवाने के नाम पर लोगों से रुपए ऐंठता था। जिसके बाद एसएसपी ने ठोस कदम उठाया। 


एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बिहटा के थानेदार रंजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इसके पहले अवैध बालू को लेकर भी बिहटा थानेदार पर कई आरोप लग चुके थे। वहीं निलंबन के बाद आरोपी थानेदार पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं, इनके जगह पर  बिहटा में पुलिस इंस्पेक्टर सन्नौवर खां को नया थानेदार बनाया गया है।