ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाने को विशेष अभियान, गोला रोड का होगा चौड़ीकरण

राजधानी पटना के पश्चिमी इलाके को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नेहरू पथ को दीघा-एम्स पाटलि पथ से जोड़ा जाएगा। साथ ही, रूपसपुर नहर पथ एवं गोला रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा।

राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाने को विशेष अभियान, गोला रोड का होगा चौड़ीकरण
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Patna News : राजधानी पटना के पश्चिमी इलाके को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। योजना के अनुसार नेहरू पथ को दीघा-एम्स पाटलि पथ से जोड़ा जाएगा। साथ ही, रूपसपुर नहर पथ का चौड़ीकरण एवं निर्माण किया जाएगा। नेहरू पथ के दोनों तरफ रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाले के साथ सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा। दानापुर में नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण भी इसमें शामिल है, जिससे लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। 


दरअसल, अतिक्रमण के कारण गोला रोड की सड़कें इतनी संकीर्ण हो गई हैं कि ऑफिस आवर में जाम से जूझना यहां के लोगों की नियति बन गई है। स्कूलों में छुट्टी के वक्त तो स्थिति और विकट हो जाती है। इसको लेकर आज से अतिक्रमण हटाओ अभियान भी शुरू कर दिया गया है। सरकार अपने एक्शन प्लान पर सख्ती से अमल करती है तो दानापुर-नेहरू पथ से गोला रोड तक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सड़क  चौड़ीकरण से दानापुर और नेहरू पथ में लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। साथ ही, जेपी गंगा पथ का विस्तार कोइलवर से मोकामा तक होने से राजधानी के बाहर से आने वाले वाहनों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। 


इसको लेकर प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर राजधानी पटना में मंगलवार से अतिक्रमण हटाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया गया। इसके लिए डीएम व एसएसपी पे आठ टीम का गठन किया है। आयुक्त मयंक वरवड़े के निर्देश पर पटना नगर निगम के छह अंचलों.नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद, पटना सिटी के साथ नगर परिषद फुलवारीशरीफ एवं दानापुर निजामत में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई का निर्देश आयुक्त ने दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें