ब्रेकिंग
Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦ Bihar Crime News : उत्तराखंड से बिहार आई थी 14 साल की किशोरी, छठ के अर्घ्य के बाद पड़ोसी के घर में हुई ऐसी वारदात कि मच गया हड़कंप✦Anant Singh Love Story : कॉलेज में पहली मुलाकात, फिर कोलकाता के काली मंदिर में शादी... अनंत सिंह ने खुद सुनाई नीलम देवी से अपनी लव स्टोरी, जानिए कैसे शुरू हुई थी मोहब्बत✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦ Bihar Crime News : उत्तराखंड से बिहार आई थी 14 साल की किशोरी, छठ के अर्घ्य के बाद पड़ोसी के घर में हुई ऐसी वारदात कि मच गया हड़कंप

पटना : सिपाही की नौकरी दिलाने के नाम पर एएसआई ने की ठगी, बेटे के खिलाफ भी कंप्लेन दर्ज

PATNA : सिपाही बहाली के नाम पर पटना के एक एएसआई ने लाखों की ठगी कर ली. बता दें सिपाही की नौकरी दिलाने के लिए एएसआई और उसके बेटे ने ₹800000 की ठगी की है. अब इन दोनों के खिलाफ पटना क

पटना : सिपाही की नौकरी दिलाने के नाम पर एएसआई ने की ठगी, बेटे के खिलाफ भी कंप्लेन दर्ज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : सिपाही बहाली के नाम पर पटना के एक एएसआई ने लाखों की ठगी कर ली. बता दें सिपाही की नौकरी दिलाने के लिए एएसआई और उसके बेटे ने ₹800000 की ठगी की है. अब इन दोनों के खिलाफ पटना के श्रीकृष्णापुरी थाने में मामला दर्ज किया गया है.


जानकारी के अनुसार ठगी का आरोप पटना पुलिस लाइन में पोस्टेड एएसआई मो. मुमताज और उसके बेटे एजाज खान उर्फ खुर्शीद आलम पर है. जहां गोपालगंज के बैकुंठपुर के रहने वाले राजा कुमार कुशवाहा ने पिता-पुत्र पर लिखित शिकायत दें एसके पुरी थाने में  FIR दर्ज की है. राजा ने पुलिस को बताया कि पिता-पुत्र ने उनसे और उनके दोस्त मुन्ना राम से सिपाही में बहाल करा देने के नाम पर 8 लाख रुपए ठग लिये. एसके पुरी थानेदार सतीश सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है. इसकी छानबीन शुरू कर दी गई है. 


मिली जानकारी के अनुसार राजा राजापुर पुल के पास एक अपार्टमेंट में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है. उसने बतया कि साल 2019 में वह और उसका दोस्त मुन्ना सिपाही बहाली की वैकेंसी निकलने के बाद दौड़ के लिए गांधी मैदान जाया करते थे. इसी दौरान एजाज से मुलाकात हुई. उसने कहा कि उसके पिता पुलिस में हैं. वह नौकरी दिलवा देगा. फॉर्म भरने के बाद एजाज के पिता मुमताज से पुलिस लाइन में मुलाकात हुई. जहां मुमताज ने दोनों से 10 लाख रुपए की मांग की. 


राजा और उसके दोस्त ने मिलकर एजाज को 6 लाख खाते में और 2 लाख कैश दिया. लेकिन जब विवदत वर्ष जून में रिजल्ट आया. तब हम दोनों का सेलेक्शन नहीं हुआ था. इसके बाद हमलोग जब भी पैसे की मांग पिता बेटे से करते हैं, लेकिन वे हमें वर्दी का रौब दिखाकर भगा देते हैं.