ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटना से बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, ई-रिक्शा पर पलटा बेकाबू ट्रक

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बख्तियारपुर में बेकाबू ट्रक के ई रिक्शा पर पलटने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई

पटना से बड़ी खबर: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, ई-रिक्शा पर पलटा बेकाबू ट्रक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बख्तियारपुर में बेकाबू ट्रक के ई रिक्शा पर पलटने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर लखनपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक अचानक एक ई रिक्शा पर पलट गया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई है वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने सभी को पटना रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।