ब्रेकिंग
FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने आठवीं क्लास के छात्र को कुचला, मौके पर मौत

Road Accident: राजधानी पटना के बिक्रम-पालीगंज मार्ग पर एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार स्कूली छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़कर सड़क जाम कर दिया।

Road Accident In Bihar
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Road Accident: राजधानी पटना के पालीगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई। हादसा बिक्रम-पालीगंज मार्ग पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। मृतक की पहचान अविनाश कुमार के रूप में हुई है, जो बिक्रम थाना क्षेत्र के मसौढा तेलपा गांव का रहने वाला था।


दरअसल, अविनाश रोज की तरह आज भी साइकिल से अपने गांव से बिक्रम बाजार स्थित एक प्राइवेट कोचिंग में पढ़ाई के लिए गया था। पढ़ाई खत्म कर घर लौटते समय जब वह बिक्रम बाजार के HDFC बैंक के पास पहुंचा, तभी असपूरा लख के पहले पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। हादसे में अविनाश की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक को भागते हुए पकड़ लिया और उसे जब्त कर लिया गया। हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया और ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिक्रम बाजार की सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण फैला हुआ है, जिससे सड़क काफी संकरी हो गई है और आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार प्रशासन से शिकायत के बावजूद अतिक्रमण के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।


मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि HDFC बैंक के पास एक स्कूली छात्र को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना AIIMS भेजा गया है। अविनाश की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है।