ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना समेत तीन जिलों में मिले कोरोना के नए मरीज, बिहार में आंकड़ा पहुंचा 539

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर जारी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक पटना समेत तीन जिलों में 3 नए केस सामने आये हैं. जिससे बिहार में कोरोना मरीजों का आ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर जारी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक पटना समेत तीन जिलों में 3 नए केस सामने आये हैं. जिससे बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 539 हो गया है. 


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से बुधवार को जारी दूसरे अपडेट के मुताबिक पटना के अगमकुआं इलाके से एक नया मरीज मिला है. 21 साल के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. प्रधान सचिव ने बताया कि शिवहर जिले के गढ़वा इलाके में 25 साल की एक लड़की कोरोना पॉजिटिव मिली है. मधुबनी के नारर इलाके से भी 24 साल का एक लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.


इससे पहले बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पहले अपडेट के मुताबिक पूर्णिया जिले में जलालगढ़ इलाके से भी एक मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. उसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है. बता दें कि बिहार के विभिन्न जिले से अब तक 539 मामले आ चुके हैं. जिसमें 158 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि 4 मरीजों की मौत हुई है. मरने वालों में मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी और सीतामढ़ी के एक-एक मरीज शामिल हैं. 


पटना समेत तीन जिलों में मिले कोरोना के नए मरीज, बिहार में आंकड़ा पहुंचा 539

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें