ब्रेकिंग
गयाजी में CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान: अब मठ की जमीन से हटेगा कब्जा, अपराधियों का पिंडदान हुआ शुरू गयाजी में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर बनाने की सीएम सम्राट ने की घोषणा, कहा..बिहार के नौजवानों को 50 करोड़ रुपये तक का ठेका देंगेकांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत, ड्राइवर सहित 3 लोग घायलनिशांत कुमार 4 मई से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकलेंगे, पश्चिम चंपारण से होगी शुरुआतबिहार के 13 शिक्षण संस्थानों पर बड़ा एक्शन...स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत नए भुगतान पर रोक, जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा पाया गया, लिस्ट देखें.... गयाजी में CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान: अब मठ की जमीन से हटेगा कब्जा, अपराधियों का पिंडदान हुआ शुरू गयाजी में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर बनाने की सीएम सम्राट ने की घोषणा, कहा..बिहार के नौजवानों को 50 करोड़ रुपये तक का ठेका देंगेकांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत, ड्राइवर सहित 3 लोग घायलनिशांत कुमार 4 मई से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकलेंगे, पश्चिम चंपारण से होगी शुरुआतबिहार के 13 शिक्षण संस्थानों पर बड़ा एक्शन...स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत नए भुगतान पर रोक, जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा पाया गया, लिस्ट देखें....

पटना में सड़कों और फ्लाइओवर की खामियों पर सख्त हुए सचिव, तय समय में सुधार के निर्देश

पटना में पथ निर्माण विभाग के सचिव ने प्रमुख सड़कों और फ्लाइओवर का निरीक्षण कर खामियों पर सख्ती दिखाई। अधिकारियों को तय समयसीमा में सुधार और जाम से राहत के निर्देश दिए।

बिहार न्यूज
पथ निर्माण विभाग के सचिव ने किया निरीक्षण
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और बुनियादी ढांचे की त्रुटियों को दूर करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण सड़कों एवं फ्लाइओवरों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेपी गंगा पथ, अटल पथ, पाटली पथ और राजा बाजार-रुपसपुर क्षेत्र में राइडिंग क्वालिटी, तकनीकी खामियों तथा यातायात की समस्याओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सुधार कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।


सचिव ने स्पष्ट रूप से सख्त निर्देश दिया कि संधारण (मेंटेनेंस) कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में सचिव ने अटल पथ के विभिन्न हिस्सों में पाई गई खामियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। नेहरू पथ के ऊपर मेन कैरिज-वे में लेवल अंतर को 15 दिनों में ठीक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही शिवपुरी फ्लाइओवर, दीघा फ्लाइओवर (एप्रोच) और दीघा रोटरी के पास एप्रोच सेटलमेंट को मात्र 3 दिनों के भीतर दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया गया।


इसके उपरांत उन्होंने दीघा से दीदारगंज के बीच जेपी गंगा पथ का निरीक्षण किया। कुर्जी के समीप ब्रिज के पास एप्रोच स्लैब के धंसने की समस्या को देखते हुए इसे 10 दिनों के भीतर ठीक करने का निर्देश दिया गया। गायघाट से कंगनघाट के बीच सड़क की सतह पर अंडुलेशन (हलचल) पाई गई। सचिव ने इसे एक महीने के भीतर इसका रेक्टिफिकेशन सुनिश्चित करने को कहा।


पाटली पथ के निरीक्षण के पाया गया कि एक्सपेंशन जॉइंट्स के रबर खराब हो चुके हैं और ऊपरी सतह (वीयरिंग कोट) घिस गई है। इसके लिए 3 दिनों के भीतर नई डीपीआर (डीपीआर) समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। एम्स गोलंबर से जेपी सेतु एप्रोच तक के हिस्से का संधारण अब एसडीएमसी के माध्यम से किया जा रहा है।


शहर के राजा बाजार फ्लाइओवर के एग्जिट पॉइंट पर लगने वाले भीषण जाम के समाधान हेतु सचिव ने स्थलीय निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जंक्शन पॉइंट से 60 मीटर की दूरी पर स्थित 4 पेड़ों की कटाई हेतु जिला प्रशासन और वन विभाग से समन्वय स्थापित कर भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। मंदिर को उपर्युक्त जगह पर पुनर्स्थापना हेतु सक्षम प्राधिकार के स्तर से निर्णय लिया जाएगा। सड़क के दाहिने किनारे स्थित बस स्टॉप, गैंट्री, इलेक्ट्रिक पोल और पेड़ों को हटाने के लिए समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। आशियाना-दीघा पथ के आशियाना मोड़ पर अतिक्रमण हटाने और पूर्वी भाग में सड़क चौड़ीकरण हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया।

सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने आर-ब्लॉक से पटना रेलवे स्टेशन गोलंबर बीच जाम की समस्या को स्थायी रूप से समाधान निकालने पर भी जोर दिया। स्टेशन क्षेत्र को जाम मुक्त करने के लिए 256 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक नए फोर-लेन निर्माण की आवश्यकता बताई गई है। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और इस परियोजना के धरातल पर उतरने से भविष्य में स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सचिव ने सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सड़कों की राइडिंग क्वालिटी बेहतर करने पर जोर देते हुए कहा कि विभाग की बेस्ट राइडिंग क्वालिटी सड़कें उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इससे किसी तरह का समझौता बर्दास्त नहीं किया जाएगा।पटना में सड़कों और फ्लाइओवर की खामियों पर सख्त हुए सचिव, तय समय में सुधार के निर्देशपटना में सड़कों और फ्लाइओवर की खामियों पर सख्त हुए सचिव, तय समय में सुधार के निर्देशपटना में सड़कों और फ्लाइओवर की खामियों पर सख्त हुए सचिव, तय समय में सुधार के निर्देशपटना में सड़कों और फ्लाइओवर की खामियों पर सख्त हुए सचिव, तय समय में सुधार के निर्देश

टैग्स

संबंधित खबरें