ब्रेकिंग
Bihar News : सावधान! बिहार में जमीन की रजिस्ट्री में की ये चालाकी तो भरना पड़ेगा 100% जुर्मानाBIHAR News : अब डॉक्टरों-नर्सों को बड़ी राहत! एक राज्य का रजिस्ट्रेशन पूरे देश में होगा मान्य, NOC की छुट्टीBihar News : बिहार में उद्योग लगाना होगा आसान! CM की अध्यक्षता में बनेगी नई परिषद, हर जिले में होगी कमेटीBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों पर ऑरेंज चेतावनी, पटना में भी बरसेंगे बादलबिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुएBihar News : सावधान! बिहार में जमीन की रजिस्ट्री में की ये चालाकी तो भरना पड़ेगा 100% जुर्मानाBIHAR News : अब डॉक्टरों-नर्सों को बड़ी राहत! एक राज्य का रजिस्ट्रेशन पूरे देश में होगा मान्य, NOC की छुट्टीBihar News : बिहार में उद्योग लगाना होगा आसान! CM की अध्यक्षता में बनेगी नई परिषद, हर जिले में होगी कमेटीBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों पर ऑरेंज चेतावनी, पटना में भी बरसेंगे बादलबिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुए

पटना में रैपिडो कार से शराब की तस्करी, स्टेशन गोलंबर के पास सूटकेस से विदेशी वाइन बरामद

पटना जंक्शन गोलंबर के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने रैपिडो कार से सूटकेस में छिपाकर रखी विदेशी शराब बरामद की। पुलिस को चकमा देकर एक संदिग्ध फरार हो गया, जबकि कार जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में नीतीश कुमार के समय से पूर्ण शराबबंदी लागू है, शराबबंदी के लागू हुए 10 साल हो गये हैं, लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले ही अपनी करतूत से बाज आ रहे हैं। जब पुलिस कड़ाई से जांच करती है तब शराबबंदी का मजाक उड़ाने का एक से एक मामला सामने आता है। बिहार में शराब की खेप लाने के लिए धंधेबाज तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। इस बार भी शराब तस्करों ने नई तरकीब इजाद किया है।


ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां शराब तस्करों ने इस बार रैपिडो कार को तस्करी का जरिया बनाया है। दरअसल पुलिस ने पटना जंक्शन के स्टेशन गोलंबर के पास वाहन जांच के दौरान एक रैपिडो कार से विदेशी शराब बरामद किया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान कार में सवार एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, कार की तलाशी लेने पर उसमें से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर ली गई।


चेकिंग के दौरान भागा संदिग्ध

मौके पर मौजूद दारोगा अनिल कुमार ने बताया कि आचार संहिता के मद्देनजर पटना जंक्शन से सटे स्टेशन गोलंबर पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक रैपिडो कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी शुरू होते ही आगे की सीट पर बैठा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।


सूटकेस में छिपाकर रखी थी शराब

पुलिस ने कार की डिक्की की जांच की तो उसमें रखे एक सूटकेस के अंदर अखबार में लपेटकर विदेशी शराब की बोतलें छिपाई गई थीं। पुलिस ने सभी शराब की बोतलों को जब्त कर लिया और कार को कोतवाली थाना ले गई। फिलहाल वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।


पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले भी पटना जंक्शन के स्टेशन गोलंबर के पास शराब तस्करी का एक मामला सामने आया था। उस दौरान कटिहार का एक छात्र अपने शरीर पर शराब की बोतलें छिपाकर ले जाते हुए पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने बताया था कि वह ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश से शराब लाया था और पटना के नाला रोड इलाके में उसकी डिलीवरी करने वाला था। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए राजधानी में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।