ब्रेकिंग
कौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया हुआ फिक्स, रेलवे ने बताया खाने-पीने के लिए अलग से देने होंगे रुपये

PATNA : पटना और रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया आईआरसीटीसी के तरफ से लगभग तय कर लिया गया है. यह ट्रेन 27 जून से हर दिन पटना जंक्शन से चलकर झारखंड की राजधा

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया हुआ फिक्स, रेलवे ने बताया खाने-पीने के लिए अलग से देने होंगे रुपये
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

PATNA : पटना और रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया आईआरसीटीसी के तरफ से लगभग तय कर लिया गया है. यह ट्रेन 27 जून से हर दिन पटना जंक्शन से चलकर झारखंड की राजधानी पटना पहुंचेगी. इस बीच अब इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए किराया का लिस्ट जारी कर दिया गया है. वहीं अन्य स्टेशनों का किराया निर्धारित करने पर बात चल रहा है. जहां रांची से पटना के बीच चलने वाली जनशताब्दी से वंदे भारत का किराया लगभग दो गुना हो सकता है.


दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर रेलवे अधिकारियों के तरफ से जो जानकारी दी गई है उसमें कहा गया है कि वंदे भारत ट्रेन में दो तरह की सीट यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगे. ये एग्जीक्यूटिव क्लास और एसी चेयर कार होगी. वंदे भारत के लग्जरी कोच से पटना से रांची के लिए 2174 रुपये और इसमें कैटरिंग का 414 रुपये वैकल्पिक होगा. वही सामान्य कोच का 1245 रुपये तय किया गया है जहां कैटरिंग का 359 रुपये वैकल्पिक होगा. वहीं रांची से पटना के लिए लग्जरी कोच का किराया 2353 रुपये जहां इसमें कैटरिंग का 593 रुपये वैकल्पिक होगा और सामान्य कोच का 1396  रुपये तय किया गया है, जहां इसमें कैटरिंग का 510 रुपये वैकल्पिक होगा.


आपको बता दें कि जन शताब्दी के चेयर कार का किराया पटना से रांची और रांची से पटना के लिए 650 रुपये निर्धारित है. इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के CPRO वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वंदे भारत का किराया अप्रूवल के लिए शीर्ष अधिकारी को भेजा गया है. इस पर मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा है.


PM नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को  27 जून को हरी झंडी दिखाएंगे.  जहां वंदे भारत ट्रेन पटना से सुबह खुलकर जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना होते हुए रांची-हटिया तक दोपहर में पहुंचेगी. वहीं रांची से दोपहर बाद निकलकर रात में पटना वापस पहुंचेगी. मालूम हो कि रेलवे इस रूट पर वंदे भारत का दो बार ट्रायल कर चुका है.


टैग्स