ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

पटना में घर के अंदर पंखे से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पटना के रामकृष्ण नगर में एक व्यक्ति का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

बिहार न्यूज
हत्या या आत्महत्या?
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। 45 साल के व्यक्ति का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक के बेटे और परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जतायी है और पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। मृतक इस इलाके में 18 साल से रह रहे थे।  


पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श कॉलोनी रोड नंबर-1 में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर के अंदर पंखे से लटका एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।


सूचना मिलने के बाद रामकृष्ण नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। कमरे की स्थिति, शव की हालत और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।


वहीं, मृतक के परिजनों ने इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या है। परिजनों के आरोप के बाद मामला और गंभीर हो गया है, जिसे देखते हुए पुलिस भी हर एंगल से जांच में जुट गई है।


फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। जांच जारी है और पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट