ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

पटना के पुनपुन में बनेगी पाटलिपुत्र टाउनशिप, 1010 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक शहर; अबतक 275 गांवों का 81 हजार एकड़ क्षेत्र चिन्हित

Patna Township: पटना के पुनपुन में 1010 एकड़ में पाटलिपुत्र टाउनशिप विकसित होगी, जहां फिनटेक सिटी, स्पोर्ट्स सिटी और लॉजिस्टिक हब जैसी आधुनिक सुविधाएं बनाई जाएंगी। 1010 एकड़ में आधुनिक शहर विकसित होगा।

Patna township plan
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Township: राजधानी पटना से करीब 13 किलोमीटर दूर पुनपुन में पाटलिपुत्र टाउनशिप विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए पुनपुन क्षेत्र में 1010 एकड़ का कोर एरिया चिह्नित किया गया है, जिसमें एक दर्जन राजस्व गांव—अब्दुलपुर पिपरा, बाजिदपुर, पिपरा, पनवार, नुरुद्दीनपुर, डुमरी, नादपुर, खैरी, खापुरा, कालियानपुर बैसावां, पिपरा चक और सिकंदरपुर शामिल हैं।


भविष्य में विस्तार को ध्यान में रखते हुए 81,730 एकड़ का स्पेशल एरिया भी तय किया गया है, जिसमें पुनपुन, फतुहा, संपतचक, पटना ग्रामीण, धनरूआ, दनियावां, मसौढ़ी और फुलवारी प्रखंडों के 275 राजस्व गांव शामिल किए गए हैं। इस टाउनशिप में फिनटेक सिटी, स्पोर्ट्स सिटी, लॉजिस्टिक हब और ज्यूडिशियल एकेडमी जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


बता दें कि राज्य सरकार ने 11 शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप बसाने का निर्णय लिया है, जिसमें पटना भी शामिल है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि राजधानी के किन क्षेत्रों में यह आधुनिक शहर पूरी तरह विकसित किया जाएगा। फिलहाल चिन्हित इलाकों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है, ताकि भूमि की कीमतों में अनियंत्रित वृद्धि को रोका जा सके।


जमीन चिन्हित होने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी किसानों से जमीन अधिग्रहण को लेकर बातचीत करेगी। निजी भागीदारी मॉडल के तहत जमीन का विकास किया जाएगा, और बाद में जमीन मालिकों को उनके पुराने भूखंड के अनुपात में विकसित प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।


मास्टर प्लान के तहत 31 मार्च 2027 तक पटना, गया, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया और मुंगेर में आधुनिक शहर विकसित करने की योजना है। दूसरे चरण में मुजफ्फरपुर, छपरा, भागलपुर और सीतामढ़ी के लिए 30 जून 2027 तक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।


इन 11 शहरों में बनने वाली टाउनशिप के नाम भी तय किए गए हैं—पटना में पाटलिपुत्र, सोनपुर में हरिहरनाथपुर, गया में मगध, दरभंगा में मिथिला, सहरसा में कोसी, पूर्णिया में पूर्णिया, मुंगेर में अंग, सीतामढ़ी में सीतापुरम, भागलपुर में विक्रमशिला, मुजफ्फरपुर में तिरहुत और छपरा में नई टाउनशिप विकसित की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता