ब्रेकिंग
होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी

पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट

Patna Power Cut Today: पटना में आज कई इलाकों में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बाकरगंज, पटना मार्केट, शेखपुरा, राजेंद्र नगर समेत करीब 50 इलाकों के उपभोक्ताओं को पावर कट का सामना करना पड़ सकता है. बिजली कटौती किन इलाकों में...

पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट
Ramakant kumar
3 मिनट

Patna Power Cut Today: राजधानी पटना में मंगलवार को मेंटेनेंस और अन्य कामों के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. पेसू की ओर से अलग-अलग फीडरों के शटडाउन का समय जारी किया गया है. इसके चलते शहर के 50 से अधिक मोहल्लों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती होगी.


वेटनरी पावर सब स्टेशन के 11 केवी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बिजली बाधित रहेगी. इस दौरान राइडिंग रोड, अरण्य भवन, बीएमपी-5 और केवी शेखपुरा इलाके प्रभावित रहेंगे.


सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक सदाकत आश्रम फीडर बंद रहेगा. इससे कुर्जी मोड़, कोठिया, विकास नगर के गेट संख्या 62, 65, 72 और 73 के आसपास बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी.


सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिवपुरी, जागृति पथ, चित्रगुप्त कॉलोनी और उड़ान टोला में बिजली बाधित रहेगी. वहीं सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सचिवालय कॉलोनी और जी ब्लॉक में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.


दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक राजीव नगर रोड संख्या 23, 21 और 26 में बिजली प्रभावित रहेगी. सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एनबीसीसी टावर, काली मंदिर रोड, देशरत्न पथ, लोकनायक पथ, एसबीआई कॉलोनी, ललित निकेतन और संजय गांधी नगर की रोड संख्या 1 से 10 तक बिजली बाधित रहेगी. शिवचंद्र पथ और द्वारिकापुरी सेक्टर के पूर्वी हिस्से में भी इस दौरान बिजली कटौती होगी.


सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक दर्जी टोला, पटना मार्केट और अंजुमन इस्लामिया हॉल के आसपास बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.


वहीं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाकरगंज, मखनिया गली, जामुन गली, सब्जीबाग और बिरला मंदिर इलाके में बिजली गुल रहेगी.


दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आरएन सिंह रोड, सब्जी मंडी और राजेंद्र नगर में बिजली बाधित रहेगी. इसी समय बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.


इसके अलावा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विधायक जी का गांव और कोठवां बगीचा इलाके में बिजली नहीं रहेगी. कोठवां मोड़, हरिदासपुर, अभिमन्यु नगर, काली मंदिर, रेलवे कॉलोनी, शिवाजी नगर, आदमपुर, विजय यादव पथ और लेखनगर में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की जानकारी दी गई है.


पेसू की ओर से जारी शटडाउन के कारण अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती का समय अलग है. ऐसे में संबंधित इलाके के लोगों को अपने जरूरी काम और बिजली से जुड़े उपकरणों की तैयारी तय समय को ध्यान में रखकर करने की जरूरत होगी.