ब्रेकिंग
तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा

चेहल्लुम को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, पटना पुलिस ने कंट्रोल रूम नंबर जारी किया

PATNA : 8 अक्टूबर को चेहल्लुम का त्यौहार मनाया जाएगा. त्यौहार को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. पटना जिला प्रशासन ने चेहल्लुम के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी फैसले किए

चेहल्लुम को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, पटना पुलिस ने कंट्रोल रूम नंबर जारी किया
Anamika
2 मिनट

PATNA : 8 अक्टूबर को चेहल्लुम का त्यौहार मनाया जाएगा.  त्यौहार को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. पटना जिला प्रशासन ने चेहल्लुम के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी फैसले किए हैं. पटना डीएम कुमार रवी और एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने चेहल्लुम को लेकर विधि व्यवस्था की समीक्षा की है.


पटना के अलग-अलग इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ-साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. सभी थानाध्यक्षों को अपने इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है. पटना डीएम कुमार रवी ने कहा है कि त्योहार के दौरान चुनावी माहौल में कोई असामाजिक और उपद्रवी तत्व सक्रिय ना हो इसके लिए एहतियात बरता जा रहा है ऐसे लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी.


चेहल्लुम के मौके पर राजधानी पटना में बाइकर्स गैंग का उत्पाद देखने को मिलता रहा है. इस बार चुनाव के कारण इस पर भी सख्ती रहेगी. अगर किसी को कोई परेशानी है तो वह जिला कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. जिला कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है कोई भी व्यक्ति परेशानी होने पर 0612- 2219810, 2219234 पर शिकायत कर सकता है.