ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

पटना पुलिस की गांधीगिरी; लॉकडाउन तोड़ने वाले को पहनाया माला, घर में रहने की अपील

PATNA : पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन जारी है। आज लॉकडाउन का ग्यारहवां दिन है। इस दौरान लोग घरों में कैद है लेकिन कुछ ऐसे लोग है जो इस दौरान भी सड़कों पर नज

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन जारी है। आज लॉकडाउन का ग्यारहवां दिन है। इस दौरान लोग घरों में कैद है लेकिन कुछ ऐसे लोग है जो इस दौरान भी सड़कों पर नजर आ जा रहे हैं । अब ऐसे लोगों को पटना पुलिस ने समझाने का अनोखा तरीका खोज निकाला है। 


पटना पुलिस अब गांधीगिरी के रास्ते पर चल पड़ी है। पुलिस ने लोगों को लॉकडाउन तोड़कर सड़क पर निकलने वालों को माला पहनाकर सम्मानित किया है। पटना पुलिस ने ऐसे लोगों से हाथ जोड़ कर अपील की है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को अगर सफल बनाना है तो आप घरों में रहें बेवजह घरों से बाहर न निकले। 


पुलिस ने जिन लोगों को माला पहनाया पहले तो वे झेंपते नजर आए लेकिन फिर उन्होनें पुलिस की गांधीगिरी का सम्मान करते हुए कहा कि वे अब घरों से बाहर नहीं निकलेंगे. लॉकडाउन का हर परिस्थितियों में पालन करेंगे। हालांकि कुछ लोग इस दौरान भी तरह-तरह के बहाने बनाते नजर आए। 


टैग्स