ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

पटना पुलिस के कोरोना फाइटर्स घर में एंट्री नहीं ले रहे, ड्यूटी के साथ अपनों की सुरक्षा भी जरूरी

PATNA : कोरोना वायरस लॉकडाउन में एक तरफ लोग अपने घरों में हैं तो दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रात-दिन अपनी ड्यूटी पर डटे हुए हैं. इनमें स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, बैंककर्मी सम

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस लॉकडाउन में एक तरफ लोग अपने घरों में हैं तो दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रात-दिन अपनी ड्यूटी पर डटे हुए हैं.  इनमें स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, बैंककर्मी समेत कई क्षेत्र के लोग हैं. इस लॉकडाउन में कुछ ऐसी तस्वीर सामने आ जाती है जो आपको भावुक कर देगी.

 इस तस्वीर में एक पुलिस इंस्पेक्टर जो अपने घर के बाहर  से ही पत्नी और बेटी को देखता है और उन्हें सब्जी और जरुरत का सामान देकर चला जाता है.  इस दौरान उनकी बेटी घर के दरवाजे पर खड़ी होकर उन्हें निहार रही है. 

यह तस्वीर  पटना के कदमकुंआ थाने के इंस्पेक्टर निशीकांत निशि की है. निशिकांत  15 दिनों से ज्यादा से दिन से अपने घर नहीं गए हैं. दिनभर की ड्यूटी के बाद संक्रमण के डर से वह घर नहीं जा रहे हैं और अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ ही रह रहे हैं. शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ. शुक्रवार को वे अपने निजी वाहन से जगदेव पथ स्थित अपने घर पहुंचते हैं और बाहर से ही कॉल कर अपनी पत्नी को दरवाजे पर बुलाते हैं. बाहर से ही सब्जी और जरूरत के कुछ सामान से भरा थैला वो अपनी पत्नी को थमा देते हैं.  इस दौरान पत्नी और बेटी दरवाजे पर ही खड़ी होकर उन्हें देखती है और उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. दरवाजे के बाहर से ही हो अपनी पत्नी और बेटी से हालचाल पूछते हैं और फिर ड्यूटी पर निकल जाते हैं. इस दौरान उनकी पत्नी उनसे चाय पीने के लिए बोलती है लेकिन वह नहीं पीते हैं और बोलते हैं कि लॉकडाउन के दौरान घर के अंदर रहकर तुम अपनी ड्यूटी कर रही हो वैसे ही मुझे बाहर जाकर ड्यूटी करना ह और  यह दूरी जरूरी है. इसके बाद वे वापस अपने ड्यूटी के लिए लौट जाते हैं.

टैग्स