ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

PNG वाले घरों में नहीं मिलेगी LPG, तत्काल रोकी जाएगी सिलेंडर की बुकिंग

पटना में डीएम Tyagarajan SM की समीक्षा बैठक के बाद एलपीजी बुकिंग में सख्ती की गई। पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की एलपीजी बुकिंग तत्काल रोक दी गई है। प्रशासन ने गैस एजेंसियों की छापेमारी बढ़ाई और कालाबाजारी व अधिक मूल्य पर सिलेंडर बिक्री पर नियंत्रण

बिहार न्यूज
एलपीजी बुकिंग में सख्ती
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में प्रशासन की सख्ती से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अधिक मूल्य पर बिक्री पर लगाम लग गया है। मंगलवार को डीएम Tyagarajan SM की समीक्षा बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। डीएम ने कहा कि पीएनजी कनेक्शन वाले घरों की एलपीजी सिलेंडर बुकिंग तत्काल प्रभाव से रोक दी जाएगी। 


उन्होंने कहा कि जिले में सभी गैस एजेंसियों और वितरण केंद्रों की नियमित छापेमारी और निरीक्षण के चलते कालाबाजारी और जमाखोरी पर नियंत्रण दिखने लगा है। इसके कारण गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ भी कम हुई है।बैठक में एडीएम आपूर्ति R.K. Divakar और विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी Chitragupt Kumar समेत अनुमंडल, प्रखंड और अंचल स्तर के अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 136 गैस एजेंसियों में 16,65,360 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। पिछले 10 दिनों में 5,50,120 लोगों ने गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अब औसतन बुकिंग घटकर 35,461 रह गई है।


हालांकि वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 41,094 सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं। नियमित आपूर्ति होने से सभी वितरण केंद्रों और गैस कंपनियों के पास पर्याप्त एलपीजी उपलब्ध है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे भ्रामक या अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें और ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही गैस का वितरण सुनिश्चित करें। शिकायत होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 पर संपर्क किया जा सकता है।


डीएम ने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां एलपीजी वितरण केंद्र के पास शिविर लगाकर पीएनजी कनेक्शन बढ़ाए जाएं। जिले में वर्तमान में 29,964 पीएनजी उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 17,000 लोग एलपीजी सिलिंडर भी प्राप्त कर रहे हैं।


साथ ही, समीक्षा में यह भी चर्चा हुई कि ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल और स्मार्ट बाजारों में 50% तक छूट पर बिकने वाले इंडक्शन चूल्हे अब एमआरपी यानी अधिकतम खुदरा मूल्य पर 10% से कम छूट पर बिक रहे हैं। स्थानीय दुकानदार भी अधिकतम खुदरा मूल्य पर बिक्री कर रहे हैं। कई दुकानदार इंडक्शन चूल्हों के बजाय हीटर की बिक्री बढ़ा रहे हैं, जिन्हें मुख्य रूप से छात्र और नौकरीपेशा युवा खरीद रहे हैं। एडीएम आपूर्ति ने कहा कि बाजार में उचित दाम पर बिक्री सुनिश्चित करने के लिए पड़ताल की जाएगी।

टैग्स