ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

पटना के पारस हॉस्पिटल में किशोर की मौत के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने जमकर की तोड़फोड़

BIHAR: पटना के एक बड़े अस्पताल में अचानक ऐसा क्या हुआ कि गुस्से ने हंगामे का रूप ले लिया? एक किशोर की मौत के बाद उठे सवाल अब पूरे मामले को और भी गंभीर बना रहे हैं…

पटना के पारस हॉस्पिटल में किशोर की मौत के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने जमकर की तोड़फोड़
इलाज में लापरवाही का आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

BIHAR: राजधानी पटना के राजा बाजार स्थित पारस हॉस्पिटल में एक किशोर की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। लोगों के विरोध और हंगामे के चलते मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। 


मृतक की पहचान 15 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह फुलवारी शरीफ इलाके का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, विशाल कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसे चोट लग गई। शुरुआत में चोट सामान्य लग रही थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।


परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद इलाज के नाम पर लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि विशाल को वेंटिलेटर पर रखकर लगातार पैसे लिए जाते रहे, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जब उसकी मौत की खबर परिवार तक पहुंची, तो जैसे ही यह सूचना बाहर आई, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया।


आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के शीशे तोड़ दिए, गमले फेंक दिए और पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। कुछ लोगों ने अस्पताल के अंदर घुसकर भी तोड़फोड़ की, जिससे वहां मौजूद अन्य मरीजों और उनके परिजनों में भी दहशत फैल गई। स्थिति उस वक्त और ज्यादा गंभीर हो गई जब परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे आसपास के इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया।


मामले को और ज्यादा संवेदनशील तब बना दिया जब परिजनों ने यह आरोप लगाया कि अस्पताल ने मृतक के शरीर से किडनी निकाल ली है। हालांकि, इस आरोप की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस दावे ने लोगों के बीच आक्रोश और बढ़ा दिया है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन भीड़ इतनी उग्र थी कि पुलिस के सामने ही तोड़फोड़ जारी रही। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया और धीरे-धीरे स्थिति को काबू में लाया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के असली कारणों का पता चल सके। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।