ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

Patna News: पटना के छोटी सोन नहर में पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत

Patna News: पटना के पालीगंज में छोटी सोन नहर के पास स्कॉर्पियो पलटने से मां-बेटी की मौत हो गई. हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं.

Patna News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के पालीगंज में छोटी सोन नहर के पास एक स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई। यह दुर्घटना महाबलीपुर के पास हुई, जिसमें दो अन्य लोग घायल भी हो गए, जिन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। 


मृतकों की पहचान सायरा खातून और उनकी बेटी रुकसाना परवीन के रूप में हुई है। घायलों में मो हैदर आलम और मो एहसान अंसारी शामिल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है। मृतक रुकसाना के पति मो सरफराज आलम ने बताया कि उनका परिवार बेतिया से औरंगाबाद जिले के नवीनगर जा रहा था। 


इसी दौरान महाबलीपुर के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पालीगंज अस्पताल में मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया गया। इस दुर्घटना से परिवार में शोक की लहर है।


पालीगंज अनुमंडल डीएसपी 1 राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंची और स्कॉर्पियो में सवार सभी घायलों को पालीगंज अस्पताल लाया, जहां दो महिलाओं को मृत घोषित किया गया। घटना में पिता और ड्राइवर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता