ब्रेकिंग
IPS के बाद अब बड़े पैमाने पर IAS का तबादला, पटना के डीएम और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष बदले गये, देखिये पूरी लिस्टसड़क हादसे में बाल-बाल बचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकराईंबड़े पैमाने पर IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गये एसपी, देखिये पूरी लिस्टपहले रेप का आरोप लगाकर जेल भेजा, अब उसी से शादी करने के लिए टंकी पर चढ़ गई युवती 'राजेंद्र नगर' बना 'राजद नगर'..जमुई रेलवे स्टेशन के एलईडी बोर्ड की गलती पर मचा बवाल, यात्री बोले..अब भाजपा एक्सप्रेस भी चला दीजिए'IPS के बाद अब बड़े पैमाने पर IAS का तबादला, पटना के डीएम और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष बदले गये, देखिये पूरी लिस्टसड़क हादसे में बाल-बाल बचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकराईंबड़े पैमाने पर IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गये एसपी, देखिये पूरी लिस्टपहले रेप का आरोप लगाकर जेल भेजा, अब उसी से शादी करने के लिए टंकी पर चढ़ गई युवती 'राजेंद्र नगर' बना 'राजद नगर'..जमुई रेलवे स्टेशन के एलईडी बोर्ड की गलती पर मचा बवाल, यात्री बोले..अब भाजपा एक्सप्रेस भी चला दीजिए'

पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा

पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श कॉलोनी में नगर निगम की लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन गई। सड़क के बीचों-बीच खुले पड़े मेनहोल में एक मासूम बच्चा गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

BIHAR
मौत का मेनहोल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना नगर निगम की घोर लापरवाही एक बार फिर आमजन की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। ताजा मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी नगला स्थित आदर्श कॉलोनी का है, जहां सड़क के बीचों-बीच खुला मेनहोल एक छोटे बच्चे के लिए जानलेवा साबित हुआ। बच्चे के नाले में गिरने से इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग नगर निगम की लापरवाही पर भड़क उठे।


इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में कई जगहों पर नाले और मेनहोल बिना ढक्कन के खुले हुए हैं, जिससे हर दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं। लोगों का आरोप है कि वे नियमित रूप से नगर निगम को टैक्स देते हैं, फिर भी ऐसी बुनियादी सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक क्यों हो रही है?


लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द खुली मेनहोल को ढक्कन से ढंके और गड्ढों को भरे, जिससे किसी और की जान को खतरा न हो। प्रतिदिन बच्चे, बुजुर्ग और आम राहगीर इन खतरनाक स्थानों से गुजरते हैं, लेकिन अब तक नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।


स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे। उधर घायल बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता