ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

NIT घाट पर डूबने से एक लड़के की मौत, डेड बॉडी तलाशने में जुटी SDRF की टीम

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां गंगा नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई. पटना के एनआईटी घाट पर यह घटना हुई है. मौत की खबर सुनते ही मृतक बच्चे के घर में क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां गंगा नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई. पटना के एनआईटी घाट पर यह घटना हुई है. मौत की खबर सुनते ही मृतक बच्चे के घर में कोहराम मच गया है. पुलिस शव को तलाशने में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर नाराजगी जताई है.


घटना राजधानी पटना के पीरबहोर थाना इलाके की है. जहां पटना यूनिवर्सिटी के पास एनआईटी घाट पर गंगा नदी में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा एनआईटी घाट पर घूमने गया था. इस दौरान वह नदी में डूब गया. मौत की खबर मिलते ही मृतक बच्चे के घर में चीख-चीत्कार मच गई. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना से आक्रोशित लोगों ने अशोक राजपथ को जाम कर हंगामा किया. घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना की टीम मौके पर पहुंची है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक बच्चे की डेड बॉडी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. एसडीआरएफ की टीम शव को तलाश रही है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें