ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

यास चक्रवाती तूफान का असर, बिहार में कल शाम से बारिश की संभावना

PATNA : चक्रवाती तूफान यास का असर बिहार में भी दिखेगा। बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान यास सूबे के मौसम और जनजीवन को 72 घंटे तक कमोबेश प्रभावित करेगा। 25 मई

यास चक्रवाती तूफान का असर, बिहार में कल शाम से बारिश की संभावना
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : चक्रवाती तूफान यास का असर बिहार में भी दिखेगा। बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान यास सूबे के मौसम और जनजीवन को 72 घंटे तक कमोबेश प्रभावित करेगा। 25 मई की शाम से ही सूबे का मौसम बदलने लगेगा और गरज तड़क के साथ बारिश के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से राज्य में अधिकतम तापमान में तेजी आई है उस मुताबिक कई जगहों पर इन तीन दिनों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चक्रवात के विकसित होने की परिस्थितियां अनुकूल हैं। समुद्री जल का तापमान अभी से बढ़ने लगा है। बंगाल की खाड़ी क्षेत्र का यह चक्रवाती सिस्टम इन सब का साथ लेकर 24 मई की शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इस तूफान की रफ्तार 26 मई की शाम बंगाल और उससे सटे उत्तर ओडिशा और बांग्लादेश के तटों को पार करने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि पिछले साल बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान अम्फान से यह कम ताकत वाला होगा। हालांकि तूफान की तीव्रता प्रचंड होगी और तटों के आसपास यह काफी नुकसान पहुंचाएगा। बिहार में तूफान आने से 24 घंटे पहले ही मौसम में बदलाव दिखेगा। 25 की शाम की से आसमान में बादल छा जाएंगे और कुछ जगहों पर मध्यम तो कहीं भारी बारिश होगी। 26 को यह चक्रवाती तूफान अपने न्हो चरम पर होगा। 27 मई की दोपहर से इसकी तीव्रता थोड़ी कम होती जाएगी।