ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

विश्व जनसंख्या दिवस पर हिमालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया परिवार नियोजन का संदेश

प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने कहा कि "विश्व जनसंख्या दिवस केवल एक दिवस मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज को जनसंख्या वृद्धि के प्रभावों एवं परिवार नियोजन के महत्व के प्रति निरंतर जागरूक करने का संकल्प है।

बिहार न्यूज
परिवार नियोजन पर जागरूकता कार्यक्रम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PALIGANJ: विश्व जनसंख्या दिवस पर हिमालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चिकसी (पालीगंज) के जीएनएम विद्यार्थियों ने जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रदर्शनी और स्वास्थ्य संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को छोटे परिवार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। 


विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हिमालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चिकसी, पालीगंज, पटना के जी.एन.एम. (GNM) के छात्र-छात्राओं द्वारा हिमालय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम के माध्यम से चिकसी ग्राम के ग्रामीणों को बढ़ती जनसंख्या के कारण उत्पन्न होने वाली सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय चुनौतियों से अवगत कराया गया। साथ ही, जनसंख्या संतुलन बनाए रखने के लाभ, छोटे परिवार के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, शिक्षा तथा परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में जी.एन.एम. के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक (स्किट) एवं पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय एवं रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से यह संदेश दिया कि "छोटा परिवार – सुखी परिवार" तथा "जनसंख्या नियंत्रण से ही सतत विकास संभव है।" ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा जनसंख्या नियंत्रण एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।


इस अवसर पर हिमालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि "विश्व जनसंख्या दिवस केवल एक दिवस मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज को जनसंख्या वृद्धि के प्रभावों एवं परिवार नियोजन के महत्व के प्रति निरंतर जागरूक करने का संकल्प है। भविष्य के नर्सिंग प्रोफेशनल्स समाज में स्वास्थ्य शिक्षा एवं जन-जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"


कार्यक्रम के दौरान जी.एन.एम. क्लास कोऑर्डिनेटर श्री प्रिंस कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीणों को परिवार नियोजन, जनसंख्या संतुलन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा छोटे परिवार के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी भी है।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों से जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया। इस जन-जागरूकता अभियान को ग्रामीणों द्वारा अत्यंत सराहा गया तथा इसे समाज के हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।विश्व जनसंख्या दिवस पर हिमालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया परिवार नियोजन का संदेश

विश्व जनसंख्या दिवस पर हिमालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया परिवार नियोजन का संदेश

टैग्स