ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

लंदन में रहे या अमेरिका में छोड़ दें जमीन की चिंता, मंत्री बोले..रिकॉर्ड्स डिजिटल होने के बाद बंद हो जाएगा अंचल कार्यालय का सारा खेल

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को अधिवक्ताओं और विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बार लैंड सर्वे सफल हो गया तो इससे बड़ा वरदान बिहार के लिए कुछ नहीं होगा। जमीन संबंधी सारा विवाद ही खत्म हो जाएगा।

BIHAR POLITICS
खत्म होगा जमीन का विवाद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में लैंड सर्वे सफल हुआ तो इससे बड़ा वरदान राज्य के लिए कुछ नहीं होगा। जमीन संबंधी सारा विवाद ही खत्म हो जाएगा और आपराधिक घटनाओं पर भी लगाम लग जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने यह बातें अधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक में कही। इस मीटिंग में एसीएस दीपक कुमार सिंह, महाधिवक्ता पीके शाही सहित, कई अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद थे।  


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने आगे कहा कि भूमि सर्वेक्षण होने से जमीन के कागजात और सारे रिकॉर्ड्स डिजिटल हो जाएंगे। जिसके बाद जमीन मालिक अमेरिका में  रहें या लंदन में उनकों अपनी जमीन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। विदेश में बैठे-बैठे ही वो जमीन संबंधी काम ऑनलाइन कर सकेंगे। उनको बिहार आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 


बैठक के संबोधित करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि जमीन सर्वे को लेकर कई तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है जो कि गलत बात है। यह काम जमीन मालिकों की सुविधा के लिए हो रही है। जमीन सर्वे होने से जमीन के सही मालिक को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। राजस्व विभाग पूरी इसे लेकर युद्धस्तर पर काम कर रहा है। 


उन्होंने बताया कि यदि जमीन के मालिकों का कागजात दुरुस्त हो जाता है तब उन्हें अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सबकुछ डिजिटल हो जाएगा। ऐसा होने के बाद जमीन का सारा पेपर लोग कही से भी ऑनलाइन चेक कर सकेंगे और किसी भी चीज के लिए अप्लाई कर सकेंगे। दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि राजस्व विभाग को एक ईमानदार मंत्री की आवश्यकता थी। यदि मंत्री ही ईमानदार नहीं होगा तब नीचे के अधिकारी कैसे होंगे। 

टैग्स