ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पटना में फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ हो रही बारिश

बता दें कि बुधवार 9 अप्रैल की शाम में भी मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी हुई थी। लेकिन कुछ ही देर में बूंदाबांदी रूक गयी थी। लेकिन आज बारिश कल की अपेक्षा अच्छी हो रही है। तेज आंधी बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।

BIHAR
पटना में बारिश
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में गुरुवार को भीषण गर्मी से लोग दोपहर ढाई बजे तक परेशान रहें, लेकिन उसके बाद अचानक पटना में मौसम का मिजाज बदल गया। पटना और आस-पास के इलाकों में बादल छाने के बाद तेज हवा चलने लगी उसके बाद बारिश शुरू हो गयी। जिससे पटना का मौसम सुहाना हो गया और भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली। 


बता दें कि बुधवार की शाम में भी अचानक मौसम बदला था और बूंदाबांदी हुई थी और आज फिर पटना में बारिश हो रही है। पटना में दिन के 3 बजे ही अंधेरा छा गया है। जिसके कारण सड़कों पर चलने वाली गाड़ियां हेडलाइट जलाकर चल रही है। बारिश के कारण कई इलाकों की बिजली गुल हो गयी है। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक बिहार में बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बिहार के 38 जिलों में से 25 जिलों में आंधी-पानी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश होगी। बता दें कि पिछले दो दिनों हुई बारिश के दौरान ठनका गिरने से अब तक डेढ़ दर्जन लोगों की जान चली गयी है। फर्स्ट बिहार यह अपील करता है कि बारिश के दौरान घर से बाहर न निकलें ,सुरक्षित मकान में रहें ,पेड़ और जलाशयों के पास ना जाएँ ,ठनका से बचाव ही एक मात्र उपाय है। 

टैग्स