ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Waqf Amendment Bill: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भाजपा को दी नसीहत, कहा..तोड़ने नहीं, जोड़ने की राजनीति करें

मुकेश सहनी ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक के नाम पर भाजपा ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है। इस बार के बिहार चुनाव में इन सांप्रदायिक शक्तियों का अंत हो जाएगा।

BIHAR POLITICS
मुकेश सहनी की नसीहत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर मुकेश सहनी ने बीजेपी पर हमला बोला। कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक के नाम पर भाजपा ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है। इस बार के बिहार चुनाव में इन सांप्रदायिक शक्तियों का अंत हो जाएगा। भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि तोड़ने नहीं, जोड़ने की राजनीति करें। इस बिल को लेकर बीजेपी को सहनी ने घेरा। 


बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार इस विधेयक के नाम पर ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे से आम जनता को कोई सीधा लाभ नहीं है, लेकिन सरकार इसे राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है।


सहनी ने कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए इस विधेयक को लाकर विवाद पैदा किया जा रहा है। समाज में भाई को भाई से लड़ाने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा की इस राजनीति को अब देश की जनता जान चुकी है। दावा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में जनता इन सांप्रदायिक शक्तियों का अंत कर देगी। सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह देते हुए कहा कि वे तीसरी बार जनता द्वारा चुने गए हैं, इसलिए उन्हें देशहित में काम करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह विधेयक पूरी तरह धार्मिक मामला है। इसमें जो संशोधन प्रस्तावित हैं, वे मुस्लिम हितों के खिलाफ हैं।


उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे मुस्लिम समुदाय की भावनाओं का ध्यान रखें। आज मुस्लिमों में चिंता बढ़ गई है। 90 फीसदी वक्फ संपत्तियां मस्जिदों, दरगाहों और कब्रिस्तानों की हैं। इनकी हिफाजत हमारी जिम्मेदारी है। भाजपा ही नहीं, उन्होंने एनडीए के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें तोड़ने नहीं, जोड़ने की राजनीति करनी चाहिए।

टैग्स