ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

Waqf Amendment Bill 2025: जेडीयू के मुस्लिम नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस...सवाल सुनते ही पीसी छोड़कर भागे, MLC गुलाम गौस साइड में बैठे दिखे

Waqf Amendment Bill 2025: जेडीयू की पीसी में वे नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने वक्फ बिल का खुलकर विरोध किया था। विधान पार्षद गुलाम गौस, जो बिल के प्रखर विरोधी रहे हैं, भी उपस्थित थे, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया .

Waqf Amendment Bill 2025, jdu press confrence, gulam gaus, गुलाम गौस, नीतीश कुमार, बिहार समाचार, पटना न्यूज, वक्फ बिल् पर जेडीयू का स्टैंड
© SELF
Viveka Nand
4 मिनट

Waqf Amendment Bill 2025: संसद से पारित हुए वक्फ संशोधित विधेयक-2025 के खिलाफ जेडीयू के मुस्लिम नेताओं की नाराजगी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. पार्टी के कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि इस्तीफा देने वालों में से कोई कद्दावर मुस्लिम चेहरा नहीं है. अब इन सबके बीच नीतीश कुमार की पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है. जेडीयू के सारे बड़े मुस्लिम नेता गोलबंद होकर आज प्रेस कांफ्रेंस किए हैं. खास बात यह कि इस प्रेस कांफ्रेंस में वे नेता भी दिख रहे थे, जो वक्फ बिल का खुलकर विरोध कर रहे थे. बिल को लेकल जेडीयू के स्टैंड के खिलाफ थे. पार्टी के विधान पार्षद गुलाम गौस खुलकर विरोध में थे. आज के प्रेस कांफ्रेंस में वे दिखे जरूर, पर उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया. वे साईड-लाइन में बैठे दिखे. जेडीयू के मुस्लिम नेता अपनी बात बोले और सीधे उठ कर चल दया. पत्रकारों ने जैसे ही सवाल पूछना शुरू किया, आनन-फानन में सभी उठ कर चल दिए.  

बता दें कि JDU ने संसद में वक्फ संशोधन बिल पर मोदी सरकार का समर्थन किया है. इसके बाद से नीतीश कुमार की पार्टी में घमासान की खबरें आ रही हैं. वक्फ संशोधन विधेयक पर जेडीयू के स्टैंड के खिलाफ 7 मुस्लिम नेताओं ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है.जेडीयू से इस्तीफे का ऐलान करने वालों में पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एम. राजू नैयर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शाहनवाज मलिक, बेतिया जिला के उपाध्यक्ष नदीम अख्तर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सिएन मो. तबरेज सिद्दीकी अली, भोजपुर से पार्टी सदस्य मो. दिलशान राईन और खुद को मोतिहारी के ढाका विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी बताने वाले मोहम्मद कासिम अंसारी शामिल हैं. इसके अलावा नवादा जिला जेडीयू के सचिव मोहम्मद फिरोज खान ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. 

अब जेडीयू के तमाम मुस्लिम दिग्गज मैदान में

वस्तुस्थिति ये है कि वक्फ बिल पर जेडीयू के किसी कद्दावर नेता ने पार्टी नहीं छोड़ी है. ज्यादातर उन्हीं लोगों के इस्तीफे की खबर आयी है, जिनका कोई वजूद नहीं है और ना ही वे पार्टी के किसी महत्वपूर्ण पद पर नहीं हैं. लेकिन अब जेडीयू के कद्दावर मुस्लिम नेता गोलबंद हुए हैं. जेडीयू ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया था कि पार्टी के तीन एमएलसी  गुलाम गौस, अफाक अहमद खान और खालिद अनवर के साथ-साथ पूर्व सांसद अशफाक करीम, पूर्व सांसद कहकशां परवीन, बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति  सलीम परवेज, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इरशादुल्लाह, शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद अफजल अब्बास, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी इकबाल हैदर, पूर्व नेता मास्टर मुजाहिद आलम,  अब्दुल कय्यूम अंसारी समेत कई और नेता शनिवार को एक साथ मीडिया के सामने आयेंगे.

जेडीयू के स्टैंड का किया समर्थन

ये तमाम नेता आज शनिवार को मीडिया के सामने आकर वक्फ बिल पर पार्टी के स्टैंड का खुल कर समर्थन किया. इन तमाम नेताओं से पार्टी के बड़े नेताओं ने बात की, उन्हें मीडिया के सामने आकर पार्टी का स्टैंड रखने को कहा. इसके बाद बड़े मुस्लिम नेता सामने आये. हालांकि जो नेता विरोध कर रहे थे, उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला.