ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

नागरिकता कानून के विरोध में वाम दलों का बिहार बंद आज, राज्यभर में हो रहा हंगामा-प्रदर्शन

PATNA: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आज वाम दलों ने बिहार बंद बुलाया है. बिहार बंद को कांग्रेस, रालोसपा, वीआईपी, हम, जाप समेत विपक्षी पार्टियों और कई संगठनों ने समर्थन दि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आज वाम दलों ने बिहार बंद बुलाया है. बिहार बंद को कांग्रेस, रालोसपा, वीआईपी, हम, जाप समेत विपक्षी पार्टियों और कई संगठनों ने समर्थन दिया है. बंद के समर्थन में बुधवार को वाम दलों ने राजधानी पटना समेत कई जिलों में मशाल जुलूस भी निकाला. वहीं बंद को देखते हुए राजधानी पटना के प्रमुख स्कूलों ने छुट्टी कर दी है. 


नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ वाम दलों के बिहार बंद को देखते हुए पटना के प्रमुख स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नॉट्रेडम एकेडमी, डॉन बॉस्को एकेडमी, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, डीपीएस पटना, सेंट माइकल हाई स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, डीएवी स्कूल आज बंद है. वहीं सेंट माइकल हाई स्कूल, डीपीएस पटना में आज होने वाली प्री बोर्ड की परीक्षा भी स्थगित कर दी है. 


आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहा है. इस कानून के खिलाफ विपक्षी पार्टियां लगातार मोदी सरकार के खिलाफ हंगामा और प्रदर्शन कर रही है. वाम दलों समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने इस कानून को मुसलमानों के खिलाफ बताया है.



टैग्स