ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

17 घंटे बाद विश्वेश्वरैया भवन की आग पर हुआ काबू, कमिटी करेगी जांच.. दो दिन के लिए एंट्री बंद

PATNA : बुधवार की सुबह पटना के विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग पर आखिरकार 17 घंटे बाद काबू पा लिया गया। बुधवार की सुबह तकरीबन 6:30 बजे विश्वेश्वरैया भवन के अंदर आग लगी थी और इस प

17 घंटे बाद विश्वेश्वरैया भवन की आग पर हुआ काबू, कमिटी करेगी जांच.. दो दिन के लिए एंट्री बंद
Editor
3 मिनट

PATNA : बुधवार की सुबह पटना के विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग पर आखिरकार 17 घंटे बाद काबू पा लिया गया। बुधवार की सुबह तकरीबन 6:30 बजे विश्वेश्वरैया भवन के अंदर आग लगी थी और इस पर देर रात 11 बजे काबू पाया जा सका। 17 घंटे तक 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और फायर फाइटिंग टीम में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान ब्रिगेड के तकरीबन 70 स्टाफ लगातार काम करते रहे। आग पर काबू पाने के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि फायर ब्रिगेड की टीम को सफलता मिलती थी लेकिन अचानक से आज एक बार फिर से धधकने लगी। सबसे पहले पांचवी मंजिल पर आग लगी और इसके बाद छठी से लेकर चौथी और तीसरी मंजिल तक इसकी चपेट में आ गई। 


आग की भयावहता ऐसी थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आखिरकार बुधवार की शाम विश्वेश्वरैया भवन पहुंचना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ऐसी आग नहीं देखी। आग से विश्वेश्वरैया भवन को भारी नुकसान पहुंचा है और इसकी जांच के लिए कमेटी भी बना दी गई है। भवन निर्माण विभाग के सचिव डॉ कुमार रवि ने विश्वेश्वरैया भवन का हाल सबसे पहले जाना और उन्होंने जांच कराने के लिए कमेटी गठित करने की बात कही। भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है, इसमें मुख्य अभियंता, इलेक्ट्रिकल, मुख्य अभियंता भवन निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियंता पटना के साथ-साथ कई विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं। इस आग से सबसे ज्यादा नुकसान ग्रामीण कार्य विभाग को पहुंचा है। ग्रामीण कार्य विभाग वाले इलाके में ही आग में सबसे ज्यादा रौद्र रूप दिखाया है। 


विश्वेश्वरैया भवन में दो दिन प्रवेश रोक दिया गया है। आग लगने की घटना को देखते हुए 12 मई और 13 मई को प्रवेश निषिद्ध रहेगा। आग लग जाने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से पटना कमिश्नर और भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने यह आदेश दिया है।

टैग्स