ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

विशेष राज्य को लेकर मंत्री जीवेश मिश्रा का बड़ा बयान, बोले.. बिहार विशेष राज्य ही है, जनता को भटकाने की कोशिश ना की जाए

PATNA : बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र सिंह के बयान के बाद अब बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने भी एक बार फिर से यह साफ कर दिया है बिहार विशेष राज्य ही है. उन्होंने क

विशेष राज्य को लेकर मंत्री जीवेश मिश्रा का बड़ा बयान, बोले.. बिहार विशेष राज्य ही है, जनता को भटकाने की कोशिश ना की जाए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र सिंह के बयान के बाद अब बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने भी एक बार फिर से यह साफ कर दिया है बिहार विशेष राज्य ही है. उन्होंने कहा कि आप बार-बार यह क्यों सुनना चाहते हैं. हमने पहले भी कहा था कि बिहार विशेष राज्य है. हम लोग विशेष रूप से बिहार में काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार हमेशा से विशेष पैकेज देती रही है.


मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि जो लोग विशेष राज्य की चर्चा करते हैं उनको पता होना चाहिए कि विशेष राज्य के लिए कुछ नियमावली बनाए गए हैं. जिसके अनुसार मैदानी भाग के राज्य विशेष राज्य के दर्जे के लिए फिट नहीं बैठते है और यह नियम यूपीए सरकार के द्वारा बहुत पहले से ही बनाई गई है. उन्होंने कहा कि जो लोग विशेष राज्य के दर्जे के लिए बात कर रहे हैं, वे लोग भी उस सरकार का हिस्सा रहे हैं. 


बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने विशेष राज्य की मांग पर कहा है कि बिहार विशेष राज्य है. बार-बार विशेष राज्य की मांग को लेकर बिहार के जनता को भटकाने की कोशिश ना की जाए क्योंकि पिछले 15 सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास के काम किए हैं और आज बिहार विशेष राज्य बन चुका है.

टैग्स