ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार में पड़ने वाली है भीषण गर्मी : लू और वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हॉस्पिटलों को भी जारी हुआ निर्देश

PATNA : बिहार में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर अब लोगों को गर्मी की एहसास होने लगी है। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से खतरनाक वायरस ए

बिहार में पड़ने वाली है भीषण गर्मी : लू और वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हॉस्पिटलों को भी जारी हुआ निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।  राज्य के अंदर अब लोगों को गर्मी की एहसास होने लगी है।  वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से खतरनाक वायरस एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गयी है और सभी अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश भी दिया गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने दो घंटों तक मैराथन बैठक की है। 


दरअसल, राज्य में बढ़ रही गर्मी, संभावित हीट वेव अथवा लू, एईएस और एच3एन2 को देखते हुए सभी अस्पतालों को अलर्ट किया है। अस्पतालों को अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है। इसकी जांच को लेकर अगले दो-तीन दिनों में मुख्यालय से टीम जिलों में जाकर स्वास्थ्य संस्थानों की तैयारियों का जायजा भी लेगी।


इसको लेकर  स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि, मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के संकेत दिए हैं। इसे देखते हुए अस्पतालों में आवश्यक दवाएं, आईसपैक व ओआरएस रखने और आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है ताकि लू से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जा सके। अस्पतालों की बिजली आपूर्ति सेवा की भी समीक्षा होगी ताकि अगलगी की घटनाएं रुक सकें। इसके लिए बिजली कंपनी से समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया है।


मालूम हो कि, गर्मी के मौसम में एईएस का भी प्रकोप बढ़ जाता है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर में इसके मरीज अधिक होते हैं। इसलिए इन जिलों को एईएस को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके साथ ही साथ एच3एन2 वायरस को देखते हुए केंद्र की गाइडलाइन का अनिवार्य तौर पर पालन करने का निर्देश दिया गया है। जिस तरह कोरोना के मरीजों का उपचार हुआ था, उसी तरह एच3एन2 के मरीजों का उपचार किया जाए। इनके लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएं।