ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

VIP छात्र मोर्चा ने पटना के कोचिंग सेंटर खोलने की मांग की, बेरोजगारों के लिए मांगा भत्ता

PATNA : 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के छात्र विंग ने केन्द्र और बिहार सरकार से लॉकडाउन के दौरान निजी क्षेत्र में बेरोजगार हुए लोगों के लिए भत्ते क

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के छात्र विंग ने केन्द्र और बिहार सरकार से लॉकडाउन के दौरान निजी क्षेत्र में बेरोजगार हुए  लोगों के लिए भत्ते की मांग की है। छात्र मोर्चा ने सरकार को दो जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया है। वहीं मोर्चा ने सरकार से कोचिंग संस्थानों को खोलने की भी मांग की है।


कॉलेज ऑफ कॉमर्स छात्रसंघ अध्‍यक्ष सह विकासशील छात्र मोर्चा के नेता विकास बॉक्सर ने जो पिछले चार महीने में बेरोजगार हुए हैं उनके पास आय का कोई साधन नहीं हैं उन्हें केन्द्र और राज्य सरकार तत्काल भत्ता देने की व्यवस्था करे। उन्‍होंने कहा कि निजी क्षेत्र में प्राइवेट कोचिंग के शिक्षक, प्राइवेट संस्‍थानों में काम करने वाले लोग व अन्‍य क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों पर सरकार ध्‍यान दे और उन्‍हें तत्‍काल भत्ता दे। उन्होनें कहा कि  विकासशील छात्र मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी सरकार को 2 जुलाई तक का अल्‍टीमेटम देती है। अगर सरकार ने 2 जुलाई तक बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया तो हम लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। 


विकास बॉक्सर ने कहा कि हम पटना ही नहीं पूरे बिहार के कामगारों के लिए बेरोजगारी भत्ते की मांग करते हैं। उन्‍होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री आत्‍मनिर्भर होने की बात करते हैं और दूसरी ओर लॉकडाउन के वक्‍त में लोगों को चार महीने से वेतन नहीं मिल रहे। ऐसे लोगों के सामने भूखमरी की स्थिति हो गई। हम ऐसे लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं।


छात्र नेता ने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि शिक्षण संस्थानों में काम करने वाले गरीब मजदूर और कोचिंग संस्थान चला के अपना जीवन यापन करने वाले लोग भूखे पेट सो रहे हैं। इसलिए सरकार से आग्रह है कि वह अपनी राजनीति इस समय बंद करके इस समस्या का समाधान निकालें। जिस प्रकार मंदिर, मस्जिद एवं गुरुद्वारों को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन का ख्याल रख कर खोलने का आदेश दिया गया है, उसी प्रकार छोटे कोचिंग और शिक्षण संस्थान को भी खोलने का आदेश दिया जाए  जिससे कि उन लोगों का भी परिवार चल सके।