ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

विकसित भारत की नींव है देश का अंतरिम बजट, PM मोदी ने बताई बजट की एक-एक खासियत

PATNA : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश कर दिया है। इसमें पीएम आवास योजना पर बड़ा ऐलान हुआ है, लेकिन टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं है।

विकसित भारत की नींव है देश का अंतरिम बजट, PM मोदी ने बताई बजट की एक-एक खासियत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश कर दिया है। इसमें पीएम आवास योजना पर बड़ा ऐलान हुआ है, लेकिन टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट को देश को आर्थिक तरक्की देने वाला बजट बहताया है और कहा है कि बजट में कंटिन्यूटी का कॉन्फिडेंस है। पीएम ने कहा कि बजट में स्टार्टअप पर जोर दिया गया है, साथ ही राजकोषीय घाटा को नियंत्रित रखा गया है।


वहीं,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंतरिम बजट युवा, किसान और महिलाओं को सशक्त करेगा। पीएम ने शानदार बजट के लिए निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि ये बजट विकसित भारत को समर्पित है। इस बजट में युवा भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। इस बजट में रिसर्च और इनोवेशन पर एक लाख करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया गया है। 


इसके अलावा स्टार्टअप्स पर टैक्स छूट को भी एक साल और बढ़ाने का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि- इस बजट में 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये इन्फ्रास्च्रट्रचर पर खर्च करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा वंदे भार की 40 हजार बोगियां भी आम ट्रेनों में लगाने का फैसला लिया गया है। इससे देश भर के रूटों पर आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा।   


पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों के लिए हमने गांवों और शहरों में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए हैं। अब हमने 2 करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य तय किया है। हमने 2 करोड़ बहनों को लखपति दीदी का लक्ष्य रखा था। अब इस टारगेट को बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों की बहुत मदद की है। अब आंगनबाड़ी और आशा वर्कर को भी इस स्कीम का लाभ मिलेगा। इस बजट से युवा, किसान, महिला और गरीब को फायदा मिलेगा। 


इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि बजट में 1 करोड़ परिवारों को सोलर रूफटॉप स्कीम से मुफ्त बिजली मिलेगी। इन लोगों को हर महीने 15 से 18 हजार रुपये की आय भी होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट में किसानों के लिए भी बड़े निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि इस बजट से विकसित भारत की नींव रखी गई है।