ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

विधानसभा उपचुनाव - JDU ने 2 उम्मीदवारों के नाम तय किये, बेलहर में गिरधारी यादव की चलेगी, नाथनगर पर पेंच फंसा

PATNA : विधानसभा उपचुनाव में JDU ने अपने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं. भाजपा से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद जदयू चार सीटों पर चुनाव लडेगी. चार में दो सीटों सिमरी बख्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा उपचुनाव में JDU ने अपने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं. भाजपा से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद जदयू चार सीटों पर चुनाव लडेगी. चार में दो सीटों सिमरी बख्तियारपुर और दरौंदा के उम्मीदवार तय कर लिये गये हैं. लेकिन नाथनगर सीट पर पेंच फंसा है और बेलहर में वही होगा जो गिरधारी यादव चाहेंगे.

दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय
जदयू ने सिमरी बख्तियारपुर में अरूण यादव को टिकट देने का फैसला लिया है. अरूण यादव इसी सीट से 2010 में विधायक चुने गये थे. लेकिन 2015 में उनका टिकट काटकर दिनेश यादव को टिकट दिया गया था. दिनेश यादव के सांसद बनने के बाद खाली सीट पर अरूण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं दरौंदा से अजय सिंह को जदयू का टिकट मिलेगा. हिस्ट्री शीटर माने जाने वाले अजय सिंह की पत्नी कविता सिंह इस सीट से विधायक थीं. वे सांसद बन गयीं तो टिकट उनके पति को मिलेगा.

नाथनगर पर पेंच फंसा
भागलपुर जिले की नाथनगर  सीट पर पेंच फंस गया है. जदयू यहां से लक्ष्मीनाथ मंडल को उम्मीदवार बनाना चाहती है. लेकिन जिले के जदयू नेता उनका जमकर विरोध कर रहे हैं. हालांकि इस सीट पर पप्पू मंडल के नाम की भी चर्चा चल रही है. ऐसे में पार्टी पेशोपेश में पड़ी है. ये सीट जदयू विधायक अजय मंडल के सांसद बन जाने के कारण खाली हुई है.


बेलहर में वही होगा जो गिरधारी चाहेंगे
जदयू को बांका के बेलहर सीट से भी चुनाव लडना है. ये सीट जदयू विधायक गिरधारी यादव के सांसद बनने के कारण खाली हुई है. अब पार्टी को वहां कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं मिल रहा है. लिहाजा उम्मीदवार वही होगा जिसे गिरधारी यादव चाहेंगे.