ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

विधानसभा में पेश हो रहा बिहार का बजट, तार किशोर प्रसाद LIVE

PATNA : वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य सरकार का बजट बिहार विधानसभा में पेश किया जा रहा है. डिप्टी सीएम साहब वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद विधानसभा में इस वक्त राज्य सरकार का बजट

विधानसभा में पेश हो रहा बिहार का बजट, तार किशोर प्रसाद LIVE
First Bihar
3 मिनट

PATNA : वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य सरकार का बजट बिहार विधानसभा में पेश किया जा रहा है. डिप्टी सीएम साहब वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद विधानसभा में इस वक्त राज्य सरकार का बजट पेश कर रहे हैं. कौटिल्य के अर्थशास्त्र से बिहार का बजट सत्र शुरू हुआ. वित्त मंत्री के तौर पर तारकिशोर प्रसाद का यह दूसरा बजट है. इसके पहले तार किशोर प्रसाद जब बजट की कॉपी लेकर विधानसभा पहुंचे तो बीजेपी विधायकों ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर राज्य सरकार के मंत्री श्रवण कुमार समेत अन्य एनडीए के विधायक भी मौजूद रहे.


वार्षिक बजट पेश करते हुए डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कोरोना बीमारी और उस दौर में राज्य की अर्थव्यवस्था की चर्चा की है. वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि महामारी के दौर में जिस तरह केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग बिहार को मिला है उसी का नतीजा है कि राज्य की अर्थव्यवस्था पटरी पर बनी रही. वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में इस बात की चर्चा की है कि राज्य सरकार अपने दायित्वों का पूरी तरह से निर्वहन कर रही है. 


राज्य के सभी कर्मियों को सातवां वेतन और पेंशन भोगियों को उनका पेंशन मुहैया कराया जा रहा है. इसके अलावा राज्य सरकार ने सभी तरह के ऋण दायित्वों को भी सच में पूरा किया है. वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आगामी बजट में आधारभूत संरचना के विकास और रोजगार सृजन और कोविड के कारण पिछले दो वर्षो में स्थिर रहे आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए उद्यमिता विकास और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया गया है.


उन्होंने कहा कि कोरोना से भारतीय अर्थव्यवस्था प्रभावित हुआ इसके बावजूद बिहार का विकास हो रहा है. डिप्टी सीएम ने कहा कि महंगाई भत्ते का नियमित तौर पर भुगतान हो रहा है. बिहार जहां सीमित संसाधन है इसके बावजूद राज्य का विकास जारी है. बिहार में लगातार कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं. गरीब और कमजोर वर्गों को मदद दी जा रही है.