ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

NRC के मुद्दे पर विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, हंगामे के बीच दो विधेयक पास

PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरा दिन विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया. एनआरसी के मुद्दे पर विपक्ष ने वेल में पहुंचकर हंगामा किया. कांग्रेस और आरजेडी के विधा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरा दिन विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया. एनआरसी के मुद्दे पर विपक्ष ने वेल में पहुंचकर हंगामा किया. कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों ने एनआरसी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. भोजनावकाश के बाद भी जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तब भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. 


विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच विधानसभा में सरकार ने दो विधेयक पास करा लिया है. विधेयक पास होने के बाद भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा, जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

वहीं इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर भी भाकपा माले ने प्रदर्शन किया. एनआरसी के मुद्दे पर भाकपा-माले और आरजेडी ने हंगामा और प्रदर्शन किया. हाथों में बैनर-पोस्टर लिये विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

टैग्स