ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

विधानसभा अध्यक्ष के लिए डीएम-एसपी ने प्रोटोकॉल का नहीं किया पालन, अब शो-कॉज की तैयारी

PATNA : बिहार में बेलगाम अफसरशाही का मसला समय-समय पर उठते रहा है। बिहार विधानसभा के अंदर विधायक इस सवाल को उठाते हैं तो विधानसभा अध्यक्ष भी अधिकारियों की मनमानी को लेकर सरकार को दि

विधानसभा अध्यक्ष के लिए डीएम-एसपी ने प्रोटोकॉल का नहीं किया पालन, अब शो-कॉज की तैयारी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में बेलगाम अफसरशाही का मसला समय-समय पर उठते रहा है। बिहार विधानसभा के अंदर विधायक इस सवाल को उठाते हैं तो विधानसभा अध्यक्ष भी अधिकारियों की मनमानी को लेकर सरकार को दिशा निर्देश देते नजर आते हैं। लेकिन बेलगाम अफसरशाही का शिकार इस बार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को होना पड़ा है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को लेकर प्रोटोकॉल का पालन डीएम और एसपी तक नहीं कर रहे। यही वजह है कि इस मामले में अब विधानसभा सचिवालय सख्त रुख अपनाने जा रहा है।


बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा 2 दिनों के शेखपुरा दौरे पर थे। शेखपुरा जिले में उन्हें कई कार्यक्रमों में शिरकत करना था। लेकिन उनके दौरे के 2 दिन पहले जिले की डीएम इनायत खान और एसपी कार्तिक केके शर्मा छुट्टी पर चले गए। इतना ही नहीं प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए डीएम और एसपी ने अपने जूनियर अधिकारियों को लगा दिया। 


इस बात को लेकर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा खासे नाराज हैं। अब इस मामले में डीएम और एसपी के रवैए को लेकर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने शो कॉज जारी करने का निर्देश दिया है। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले में विधानसभा सचिव को निर्देश दिया है कि वह दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगे।


ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों के ऊपर अपनी नाराजगी जताई हो। विजय कुमार सिन्हा लखीसराय जिले से आते हैं और जिला स्तर पर कई बैठकों के दौरान वह अधिकारियों की कार्यशैली पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। इसके कई वीडियो भी समय-समय पर सामने आते रहे हैं। 


विधानसभा में अधिकारियों की मनमानी को लेकर जब विधायक सवाल पूछते हैं तो ऐसे में विजय कुमार सिन्हा कई बार सरकार को यह निर्देश देते भी नजर आते हैं कि अफसरशाही पर लगाम लगाई जाए लेकिन अब विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया है। देखना होगा इस मामले में शेखपुरा जिले के डीएम और एसपी की तरफ से क्या जवाब आता है। फिलहाल इन दोनों अधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

टैग्स