ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : मगध, मिथिला और पाटलिपुत्रा विवि के कुलपति पर लगे करप्शन के आरोप, सुशील मोदी ने की कार्रवाई की मांग

PATNA : बिहार में मगध, मिथिला और पाटलिपुत्रा विवि के कुलपति पर लगे करप्शन के आरोप पर राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कार्रवाई करने की मांग की है. उन्

बिहार : मगध, मिथिला और पाटलिपुत्रा विवि के कुलपति पर लगे करप्शन के आरोप, सुशील मोदी ने की कार्रवाई की मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में मगध, मिथिला और पाटलिपुत्रा विवि के कुलपति पर लगे करप्शन के आरोप पर राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किये हैं. मोदी ने कहा है कि अगर कुलपति जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. 


सुशील मोदी ने कहा कि वीसी पर गंभीर आरोप से बिहार की छवि खराब हो रही है. मगध, पाटलिपुत्र और मिथिला विश्वविद्यालयों के कुलपति जिस तरह के गंभीर आरोपों में घिरे हैं, उससे बिहार की उच्च शिक्षा के बारे में गलत संदेश जा रहा है.


वहीं मोदी ने पाटलिपुत्र विवि के कुलपति आर के सिंह के कार्यभार न संभालने पर कहा कि यदि नियुक्ति के 40 दिन बाद भी कार्यभार नहीं ग्रहण कर रहे हैं, तो चयनित पैनल के किसी दूसरे व्यक्ति को नियुक्त किया जाना चाहिए.


बिहार : मगध, मिथिला और पाटलिपुत्रा विवि के कुलपति पर लगे करप्शन के आरोप, सुशील मोदी ने की कार्रवाई की मांग


उन्होंने कहा कि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के यहां छापा पड़ने के बाद भ्रष्टाचार के मामले में रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर, वीसी के पीए और चीफ लाइब्रेरियन की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच में तेजी लाने के लिए मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए. आरोपी कुलपति यदि लगातार छुट्टी पर चल रहे हैं और जाँच में सहयोग नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ वारंट निकाल कर तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए.


निगरानी विभाग के छापे में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राजेंद्र प्रसाद के विभिन्न परिसरों से करोड़ रुपए नकद और अकूत सम्पत्ति के कागजात बरामद होने के बाद उन्हें बर्खास्त करने के लिए राज्य सरकार को पहल करनी चाहिए. इस मुद्दे पर राजभवन से बेहतर तालमेल होना चाहिए.

टैग्स